विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रशांत कन्नौजिया पर एक और FIR, राम मंदिर को लेकर की थी विवादित टिप्पणी

By Divyansh RastogiEdited By:
Published: Mon, 17 Aug 2020 11:07 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 18 Aug 2020 07:08 AM (GMT+05:30)

लखनऊ हजरतगंज कोतवाली में हुई रिपोर्ट पूर्व में भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह ने भी लिखवाया था मुकदमा।

प्रशांत कन्नौजिया पर एक और FIR, राम मंदिर को लेकर की थी विवादित टिप्पणी
प्रशांत कन्नौजिया पर एक और FIR, राम मंदिर को लेकर की थी विवादित टिप्पणी

लखनऊ, जेएनएन। सोशल मीडिया पर लगातार विवादास्पद टिप्पणी करने वाले प्रशांत कन्नौजिया के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में एक और एफआइआर दर्ज की गई है। आरोपित ने इस बार राम मंदिर को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। प्रशांत के खिलाफ पूर्व में भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह ने भी आशियाना थाने में एफआइआर दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

दारोगा दिनेश कुमार शुक्ला ने प्रशांत कन्नौजिया पर एफआइआर दर्ज कराई है। आरोपित ने सोशल मीडिया पर जाती, धर्म व वर्ग को बांटने से संबंधित टिप्पणी की थी। इससे समाज में भय का माहौल हो गया था। शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आइटी एक्ट, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने व जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने अनिरुद्ध शर्मा नाम के युवक पर भी एफआइआर दर्ज की है। आरोपित ने फेसबुक पर विवादित पोस्ट डाला था।