Lockdown in Lucknow: बेवजह सड़क पर निकलने वालों पर प्रशासन सख्त, दो दिन में 169 FIR दर्ज-175 वाहन सीज
Lockdown in Lucknow बुधवार को कुल 34 एफआइआर दर्ज की गई। वहीं 52 गाडि़यों को सीज किया गया।
लखनऊ, जेएनएन। Lockdown in Lucknow: कोरोना वायरस के चलते प्रदेश भर में लॉकडाउन की घोषणा हो चुकी है। पुलिस प्रशासन के बार-बार अनुरोध करने के बावजूद लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। राजधानी में बुधवार को भी उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त रही। बेवजह सड़क पर घुमने के आरोप में एक दिन में कुल 34 एफआइआर दर्ज की गई। वहीं, 52 गाडि़यों को सीज किया गया।
पुलिस आयुक्त के मुताबिक लगातार लोगों से अपील की जा रही है। बावजूद इसके कुछ लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। पुलिसकर्मियों से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर इसके बावजूद भी लोग घरों से बाहर निकलते हैं तो प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। बता दें, मंगलवार शाम से अब तक पुलिस कुल 169 एफआइआर और 175 वाहनों को सीज करने की कार्रवाई कर चुकी है।