विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में लामार्ट्स ब्वायज स्कूल के शिक्षक के खिलाफ एफआईआर, केस में लगाया गया पॉक्सो एक्ट

Published: Wed, 09 Sep 2026 06:13 PM (IST)

Lamarts Boys School: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मामला शिक्षक और स्कूल के छात्र के बीच हुई कथित अश्लील चैट से संबंधित है।

लामार्ट्स ब्वायज स्कूल

लामार्ट्स ब्वायज स्कूल

HighLights

  1. प्रिंसिपल की शिकायत पर दर्ज कराया गया मुकदमा

  2. राजधानी लखनऊ में बच्चों का नामचीन स्कूल है लामार्ट्स स्कूल

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। राजधानी लखनऊ का विख्यात शिक्षण संस्थान लामार्ट्स ब्वायज स्कूल एक बार फिर सुर्खियों में है। चंद वर्ष पहले स्कूल की पहली मंजिल से गिरकर एक छात्र की मौत के बाद अब एक शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज होने के बाद स्कूल चर्चा में है।

मुख्यमंत्री आवास से चंद कदम की दूरी पर स्थित स्कूल के शिक्षक के खिलाफ गौतम पल्ली थाना में केस दर्ज करााया गया है। इस केस में शिक्षक के खिलाफ दर्ज एफआईआर में पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है। छात्र से कथित अश्लील चैट के मामले में प्रिंसिपल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

लखनऊ के लामार्ट्स बॉयज स्कूल के शिक्षक नागेश शुक्ला के खिलाफ गौतमपल्ली थाने में POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, स्कूल की प्रिंसिपल की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई है। मामला स्कूल के एक छात्र के साथ शिक्षक की कथित अश्लील चैट से जुड़ा बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, स्कूल प्रबंधन की ओर से इस मामले की शिकायत गौतमपल्ली थाने में की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिक्षक नागेश शुक्ला के खिलाफ POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मामला शिक्षक और स्कूल के छात्र के बीच हुई कथित अश्लील चैट से संबंधित है। पुलिस चैट के कंटेंट, उसकी अवधि, संबंधित मोबाइल/डिजिटल साक्ष्य और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर सकती है।