विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में छह को रिलीज होगी Film Godaan, सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले निर्माता-निर्देशक

By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
Published: Sat, 31 Jan 2026 01:58 PM (IST)

Film Godaan: डॉ. कपिल त्यागी ने 'गोदान' फिल्म में अहम भूमिका निभाई है। फिल्म की प्रीमियर नोएडा में हुआ था ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म 'गोदान' का ट्रेलर लॉन्च किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म 'गोदान' का ट्रेलर लॉन्च किया 

HighLights

  1. भारतीय संस्कृति में गौ माता की भूमिका पर आधारित है फिल्म

  2. फिल्म के माध्यम से गौ सरंक्षण को बढ़ावा देने के प्रयास

डिजिटल डेस्क, जागरण, लखनऊ : फिल्म गोदान उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में छह फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक विनोद चौधरी ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। फिल्म 'गोदान' का ट्रेलर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया। 

गोदान फिल्म के निर्माता-निर्देशक विनोद चौधरी ने शनिवार को अपनी टीम के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर भेंट की। यह फिल्म गो संरक्षण और भारतीय संस्कृति में गौ माता की भूमिका पर आधारित है।

डॉ. कपिल त्यागी ने 'गोदान' फिल्म में अहम भूमिका निभाई है। फिल्म की प्रीमियर नोएडा में हुआ था और देश भर के सिनेमाघरों में फिल्म छह फरवरी को रिलीज होगी। बुलंदशहर के स्याना के डॉ. कपिल त्यागी ने फिल्म में गो अनुसंधान केंद्र, फरह, मथुरा के निदेशक का किरदार निभाया है।

40 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म ‘गोदान’ की शूटिंग उत्तराखंड में भी हुई है। फिल्म ‘गोदान’ की भव्यता को दर्शाने के लिए इसकी शूटिंग उत्तराखंड की वादियों, नोएडा, मथुरा और मुंबई के विभिन्न स्थानों पर की गई है। फिल्म की कहानी को जीवंत बनाने के लिए इसमें कई सच्ची घटनाओं को भी शामिल किया गया है।
फिल्म के निर्माता ने बताया कि पंचगव्य से पंच परिवर्तन पर आधारित फिल्म 'गोदान' का ट्रेलर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया। सीएम योगी आदित्यनाथ गो सेवा व गोरक्षा के लिए संकल्पित हैं। यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गोवध निवारण (संशोधन) कानून बना था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गौहत्या पर सख्त कानून लागू किया था। गौहत्या पर एनएसए लगाने का प्रावधान भी इसी सरकार के कार्यकाल में हुआ है।