Fight Against COVID-19: देश के रक्षा मंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ की पहल, राजधानी में दो कोविड हॉस्पिटल तैयार करेगी सेना
Fight Against COVID-19 उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निर्देश पर सेना के इंजीनियर्स व वैज्ञानिकों की टीम लखनऊ में दो कोविड हॉस्पिटल का निर्माण करेगी। इनमें एक हॉस्पिटल 250 बेड और दूसरा 300 बेड का होगा।
लखनऊ, जेएनएन। सूबे की राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक कोरोना वायरस संक्रमण के नए केस ने कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक के बाद अब देश के रक्षा मंत्री लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह को भी झकझोर दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आदेश पर डीआरडीओ की टीम लखनऊ में 250 से 300 बीएड वाले दो कोविड अस्पताल बनाएगी। कुल करीब 500-600 बेड वाले कोविड अस्पताल का निर्माण मिशन मोड पर किया जाएगा।
लखनऊ में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीजो को बेहतर उपचार देने के लिए पिछले दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की थी। लखनऊ से बड़ी संख्या में लोगो ने राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है। जिसपर रक्षा मंत्री ने रक्षा अनुसंधान करने वाली संस्था डीआरडीओ को लखनऊ में 500-600 बेड का कोविड अस्पताल बनाने के आदेश दिए।
डीआरडीओ को यह प्रोजेक्ट मिशन मोड पर पूरा करना है। रक्षा मंत्री के आदेश पर डीआरडीओ की टीम लखनऊ के डिफेंस एक्सपो स्थल पहुंची। यहां पर टीम ने मौका मुआयना किया। डीआरडीओ इससे पहले छावनी में ही रक्षा लेखा की एक आवासीय कॉलिनी भी बना चुकी है। लखनऊ के सांसद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इससे पहले भी सीएम योगी आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों पर वार्ता की थी। कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक के बाद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में कोरोना वायरस के नए संक्रमण के बढ़ते मामले देख पहल की है।