न्यू यार्क में धूम मचाने वाली सपा सांसद प्रिया सरोज ने खास अंदाज में दी मंगेतर रिंकू सिंह को बर्थ डे की बधाई, शेयर की विशेष फोटो
Happy Birthday Rinku Singh: न्यूयार्क से सोमवार को ही वापसी करने वाली समाजवादी पार्टी की सांसद ने इंस्टाग्राम पर रिंकू ...और पढ़ें

बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह -समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज
HighLights
रिंकू सिंह ने जन्मदिन के एक दिन पहले रणजी ट्राफी में बिहार के खिलाफ ठोंका है शतक
प्रिया सरोज ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर रिंकू सिंह के साथ शेयर की एक बेहद शांत और पावन तस्वीर
डिजिटल डेस्क, लखनऊ : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में शानदार फिनिशर के रूप में विख्यात बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह को सोमवार 12 अक्टूबर को उनकी मंगेतर प्रिया सरोज ने अनोखे अंदाज में जन्मदिन की शुभकामना दी है। न्यूयार्क से सोमवार को ही वापसी करने वाली समाजवादी पार्टी की सांसद ने इंस्टाग्राम पर रिंकू सिंह को जन्मदिन की बधाई विशिष्ट फोटो के साथ शेयर की।
जौनपुर के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के होने वाले पति रिंकू सिंह को सोमवार 12 अक्टूबर को जन्मदिन भी था, इसे उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है। वाराणसी दौरे पर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने श्रीकाशी विश्वनाथ के धाम में दर्शन-पूजन किया था। रिंकू सिंह के जन्मदिन पर प्रिया सरोज ने उसी दौरान की अपनी और रिंकू सिंह की एक फोटो को सोशल मीडिया पर साझा किया और भावुक संदेश भी लिखा है।
भारतीय क्रिकेट टीम के आक्रामक और स्टार फिनिशर रिंकू सिंह का 12 अक्टूबर को 29वां जन्मदिन हैं। इस खास मौके पर क्रिकेट फैंस से लेकर तमाम हस्तियों ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां दी हैं, लेकिन सबसे खास और प्यार भरा संदेश उनकी मंगेतर और उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद प्रिया सरोज की तरफ से आया।
प्रिया सरोज ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर रिंकू सिंह के साथ एक बेहद शांत और पावन तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों एक मंदिर के बाहर खड़े मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए प्रिया ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे RK (रिंकू सिंह)। मैं ईश्वर से कामना करती हूं कि जिंदगी आपको वह तमाम खुशियां, ढेर सारा प्यार और बड़ी सफलता दे जिसके आप हकदार हैं। आपके चेहरे पर हमेशा यह मुस्कान बनी रहे और आपके हर सपने सच हों। हमारे आने वाले खूबसूरत सफर और अनगिनत यादों के लिए शुभकामनाएं। सांसद प्रिया सरोज की यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और फैंस इस जोड़ी को लगातार बधाई और प्यार दे रहे हैं।
अलीगढ़ की गलियों से निकलकर भारतीय टीम तक पहुंचे इस बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ने बहुत कम समय में अपनी छाप छोड़ी है। रिंकू सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारतीय टी-20 टीम के एक मुख्य स्तंभ बन चुके हैं। उन्होंने भारत के लिए अब तक दो वनडे और 48 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 35 पारियों में रिंकू ने 36.94 की शानदार औसत और 156.34 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 702 रन बनाए हैं। उनके जुझारूपन, मेहनत और जमीन से जुड़े स्वभाव के चलते फैंस ही नहीं, बल्कि हर क्रिकेट प्रेमी उनके उज्ज्वल भविष्य और लंबे करियर की दुआ कर रहा है।
