असलहा तस्कर ससुर-दामाद गिरफ्तार
ससुर के साथ असलहों की तस्करी करने वाले को आज पुलिस ने हरदोई में धर दबोचा। यह लोग मध्य प्रदेश से अवैध असलहा लाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेचते थे। इनके पास से पांच पिस्टल तथा 15 कारतूस मिला है।
लखनऊ। ससुर के साथ असलहों की तस्करी करने वाले को आज पुलिस ने हरदोई में धर दबोचा। यह लोग मध्य प्रदेश से अवैध असलहा लाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेचते थे। इनके पास से पांच पिस्टल तथा 15 कारतूस मिला है।
हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के फरीगहना निवासी पूर्व प्रधान जीत बहादुर सिंह अपने बेटे बीडीसी सदस्य सुनील तथा मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोरनी निवाशी दामाद रमेश सिंह के साथ मिलकर अवैध असलहों का धंधा करते थे। यह लोग पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इन असहलों को बेचते थे। क्राइम ब्रांच तथा हरदोई के सुरसा थाना की फोर्स ने आज दिन में ससुर तथा दामाद को असलहों के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ ही भिंड के पांच लोगों को पकड़ा गया है।ï