प्रोटेम स्पीकर फतेह बहादुर सिंह ने संस्कृत में शपथ ली
राज्यपाल राम नाईक ने फतेह बहादुर सिंह को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी मौजूद थे।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 27 Mar 2017 04:03 PM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 04:07 PM (IST)
लखनऊ (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने आज राजभवन में प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। फतेह बहादुर सिंह ने संस्कृत में शपथ ली।
राज्यपाल राम नाईक ने फतेह बहादुर सिंह को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी मौजूद थे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा सरकार के गठन के बाद आज फतेह बहादुर सिंह ने विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर ने शपथ ग्रहण कर ली। उन्हें सूबे के राज्यपाल राम नाईक ने शपथ दिलाई। इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी मौजूद रहे थे।
गोरखपुर के कैंपियरंगज से भारतीय जनता पार्टी के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने सत्रहवीं विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) की शपथ ली। राज्यपाल राम नाईक दिन में तीन बजे फतेह बहादुर सिंह के साथ ही चार वरिष्ठ विधायकों को भी सत्रहवी विधानसभा के सदस्यों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाने की शपथ दिलाई।
इनमें समाजवादी पार्टी के दुर्गा प्रसाद यादव और बहुजन समाज पार्टी के फागू चौहान, राम पाल वर्मा व रामवीर उपाध्याय शामिल ने शपथ ली। संविधान में यह व्यवस्था है कि जब तक नवगठित विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव न कर लिया जाए, तब तक अध्यक्ष पद के दायित्वों के निर्वहन के लिए राज्यपाल की ओर से प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति की जाती है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की सिफारिश पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीर बहादुर सिह के पुत्र फतेह बहादुर सिंह को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें