Move to Jagran APP

Farmers Protest Against Agriculture Bill: किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन 23 को, गांवों का अलग प्लान

Farmers Protest Against Agriculture Billसमाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी अब किसानों के आंदोलन के समर्थन में गांवों का रुख करेगी। इसमें समाजवादी पार्टी की सारी जिला और महानगर इकाइयां गांवों की यात्रा करेंगी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 20 Dec 2020 05:55 PM (IST)Updated: Sun, 20 Dec 2020 05:55 PM (IST)
Farmers Protest Against Agriculture Bill: किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन 23 को, गांवों का अलग प्लान
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

लखनऊ, जेएनएन। कृषि कानून के विरोध में किसानों के पक्ष में खुलकर आने वाली समाजवादी पार्टी 23 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन करेगी। 23 दिसंबर को किसानों के मसीहा माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन होता है। 23 को समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन का जोर ग्रामीण क्षेत्रों में रहेगा।

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी अब किसानों के आंदोलन के समर्थन में गांवों का रुख करेगी। इसमें समाजवादी पार्टी की सारी जिला और महानगर इकाइयां गांवों की यात्रा करेंगी। समाजवादी पार्टी के नेता किसानों को मौजूदा कृषि कानून की खामियों के बारे में बताएंगे।

समाजवादी पार्टी कृषि कानून 2020 के विरोध में देश में जारी किसानों के आंदोलन के समर्थन में लम्बे समय से है। अब समाजवादी पार्टी बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में है। चौधरी चरण सिंह की जयंती 23 को समाजवादी पार्टी के मौके पर प्रदर्शन करेगी। इसके लिए पार्टी गांवों में प्रदर्शन कर किसानों को आंदोलन से जोड़ेगी।

किसान आंदोलन को लेकर अखिलेश यादव लगातार केंद्र तथा राज्य सरकार पर निशाना साध रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा भाजपा ने कृषि कानून बनाने से पहले किसानों को खबर तक न होनी दी। अब यह लोग किसान सम्मेलन करके इसके लाभ समझाने का ढोंग कर रहे हैं। किसानों को सच्चा लाभ स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू होने से होगा। तभी इनकी आय दोगुनी हो सकती है। भाजपा सरकार का कृषि कानून नहीं, भाजपा का शिकंजा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.