Move to Jagran APP

लखनऊ में किसानों का समागम आज, मुख्यमंत्री का सम्मान कर समर्थन और संतुष्टि का देंगे संदेश

भाजपा किसान मोर्चा रविवार को दोपहर दो बजे लखनऊ की वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो मैदान में किसान सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर ङ्क्षसह ने बताया कि सम्मेलन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी होंगे।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 07:05 AM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 11:41 AM (IST)
लखनऊ में किसानों का समागम आज, मुख्यमंत्री का सम्मान कर समर्थन और संतुष्टि का देंगे संदेश
मोर्चा ने हर विधानसभा क्षेत्र में भेजा न्योता, कुल बीस हजार का लक्ष्य।

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। किसानों के मुद्दे पर विपक्षी दल भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं, कृषि कानून विरोधी आंदोलन को समर्थन देकर विपक्ष ने सत्ताधारी दल के खिलाफ माहौल बनाने का पूरा प्रयास किया है। वहीं, भाजपा सरकार लगातार दावा कर रही है कि सरकार की नीतियों से किसानों की स्थिति सुधरी है और वह सरकार के साथ हैं। यही संदेश देने के लिए रविवार को राजधानी में बड़ा मंच सजाया जा रहा है। भाजपा किसान मोर्चा ने इस समागम में हर विधानसभा क्षेत्र से किसान बुलाए हैं। उनके प्रतिनिधि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सम्मान भी करेंगे।

loksabha election banner

भाजपा किसान मोर्चा रविवार को दोपहर दो बजे लखनऊ की वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो मैदान में किसान सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर ङ्क्षसह ने बताया कि सम्मेलन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी होंगे। विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रभारी राधा मोहन ङ्क्षसह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ङ्क्षसह, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, गन्ना मंत्री सुरेश राणा और मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर होंगे।

आयोजन में प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों से किसानों को बुलाया गया है। कुल करीब बीस हजार किसानों का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि सरकार की नीतियों से संतुष्ट किसानों के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री का सम्मान भी करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को बैठक भी हुई।

गन्ना मूल्य की हो सकती है घोषणा : भाजपा किसान मोर्चा के किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पेराई सत्र 2021-22 के लिए गन्ना मूल्य के साथ ही किसानों के लिए कुछ और घोषणाएं भी की जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक गन्ने के मूल्य में 10 से 20 रुपये प्रति क्वि‍ंटल की बढ़ोत्तरी की घोषणा की जा सकती है। ऐसे में अगेती प्रजाति के गन्ने का मूल्य 340 रुपये प्रति क्वि‍ंटल तक हो सकता है। इसी तरह सामान्य प्रजाति का मूल्य 325 से 330 रुपये तक किया जा सकता है। अस्वीकृत प्रजाति का मूल्य 315 से 320 रुपये रह सकता है। जानकारों के मुताबिक अब अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना .03 फीसद ही रह गया है जबकि 97 फीसद अगेती और 2.97 सामान्य प्रजाति का गन्ना पैदा हो रहा है। गौर करने की बात यह है कि गन्ने का मूल्य एक रुपये बढ़ाने पर ही चीनी मिलों को लगभग 110 करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना किसानों को करना होता है। मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के बकाए बिल का सरचार्ज माफ करने की भी घोषणा की जा सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.