विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में कबाड़ी ने की बुजुर्ग की हत्या, आरोपित की 24 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर शव रखकर प्रदर्शन

Published: Sun, 13 Sep 2026 02:26 PM (IST)

Lucknow News: आरोपित की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है। उसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

रविवार को परिजनों ने घर के पास सीतापुर रोड पर शव रखकर प्रदर्शन किया।

रविवार को परिजनों ने घर के पास सीतापुर रोड पर शव रखकर प्रदर्शन किया। 

HighLights

  1. पुलिस के समझाने पर अंतिम संस्कार के लिए शव ले गए परिजन

  2. आरोपित राजकुमार की तलाश में दबिश दे रही हैं पुलिस टीमें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। रिटायर्ड नगर निगम सुपरवाइजर मदन बिहारी तिवारी (70) की मौत के मामले में मड़ियांव थाने के पास शनिवार को चाकू से हमले में 24 घंटे बाद भी आरोपित की गिरफ्तारी न होने पर रविवार को परिजनों ने घर के पास सीतापुर रोड पर शव रखकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान परिवारीजन ने आरोपित की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए। पुलिस के अनुसार, आरोपित की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है। उसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

शनिवार को बाइक की मामूली टक्कर के बाद हुए विवाद में राजकुमार ने मदन बिहारी के पोते संकल्प तिवारी पर चाकू से हमला किया था। पोते को बचाने पहुंचे मदन बिहारी पर भी उसने कई वार किए थे। गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। संकल्प का उपचार चल रहा है।
प्रदर्शन के दौरान सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर विधानसभा प्रभारी पूजा शुक्ला भी मौके पर पहुंचीं और परिवार से मुलाकात की। उन्होंने आरोपित की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की।