Move to Jagran APP

दुष्कर्म में नाकाम रहने पर विकलांग महिला को जलाया,गंभीर

कानपुर देहात में दबंगो ने विकलांग महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर दुष्कर्म करने में असफल दबंगों ने केरोसिन डालकर महिला को आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Ashish MishraEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2015 12:58 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2015 02:50 PM (IST)
दुष्कर्म में नाकाम रहने पर विकलांग महिला को जलाया,गंभीर

लखनऊ। कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र के पिपरी गांव में गुरूवार रात दुष्कर्म में असफल होने पर दबंग युवक ने विकलांग महिला को केरोसिन डाल कर जिंदा जला दिया।

loksabha election banner

पिपरी गांव निवासी राम औतार वाल्मीकि गांव में अपनी विकलांग पत्नी निशा व तीन साल की बेटी रोशनी के साथ रहते है। वह मजदूरी के साथ ही सुअर पालन का काम करता है। राम औतार के अनुसार गुरुवार शाम वह सब्जी लेने के लिए भोगनीपुर गया था। जहां पड़ोसी गांव जलपुरा निवासी दबंग युवक दिनेश यादव उसे मिला। उसी के साथ रामऔतार गांव आ गया। आरोप है कि दिनेश ने रामऔतार को कुछ लाने के लिए भेज दिया और इसके बाद उसकी पत्नी के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने जल रहे दिये से केरोसिन डाल कर आग लगा दी। इधर राम औतार के लौटने पर दिनेश घर से भाग रहा था, पीछे से उसकी पत्नी जलती हुई निकली। यह देख पति ने पानी डाल कर आग बुझायी। इसके बाद हाईवे पर मौजूद पिकेट सिपाहियों को घटना की जानकारी दी। सिपाहियों ने महिला को पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से महिला को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। अस्पताल में महिला की तीन वर्षीय बेटी रोशनी ने बताया कि चोर ने मां को जला दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.