Move to Jagran APP

UP Board Exam 2021: Science में फार्मूले याद रखें और मात्रक पर दें विशेष ध्यान, अच्छे अंक लाने के लिए Follow करें ये Tips

विज्ञान एक महत्वपूर्ण विषय है। इसे गंभीरता से लें। आंकिक प्रश्नों पर विशेष फोकस करें। रसायन विज्ञान में रासायनिक समीकरण पर पूरा ध्यान दें। इस में पूरे अंक मिलते हैं। जबकि जीव विज्ञान में आप चित्रों पर विशेष ध्यान दें।

By Rafiya NazEdited By: Published: Tue, 23 Mar 2021 02:44 PM (IST)Updated: Tue, 23 Mar 2021 02:44 PM (IST)
UP Board Exam 2021: Science में फार्मूले याद रखें और मात्रक पर दें विशेष ध्यान, अच्छे अंक लाने के लिए Follow करें ये Tips
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए विज्ञान के विषय की तैयारी के लिए बोर्ड के बिगुल में विशेषज्ञ की टिप्‍स।

लखनऊ, जेएनएन। विज्ञान एक महत्वपूर्ण विषय है। इसे गंभीरता से लें। आंकिक प्रश्नों पर विशेष फोकस करें। रसायन विज्ञान में रासायनिक समीकरण पर पूरा ध्यान दें। इस में पूरे अंक मिलते हैं। जबकि जीव विज्ञान में आप चित्रों पर विशेष ध्यान दें। चित्र में नामांकन सीधी रेखा में करें। फार्मूला को याद कर ले और मात्रकों का विशेष ध्यान रखें। ऐसा करने पर विज्ञान में निश्चित तौर पर अच्छे अंक हासिल होंगे। ऐसी ही तमाम जानकारी दैनिक जागरण के बोर्ड का बिगुल में राजकीय जुबली इंटर कॉलेज की विज्ञान की लेक्चरर अनुराधा श्रीवास्तव ने यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के छात्र छात्राओं को दी। 

loksabha election banner

सवाल: न्यूमेरिकल बहुत कठिन लगते हैं, इन की तैयारी कैसे करें? 

रमेश चौरसिया, सुल्तानपुर 

उत्तर: सबसे पहले उन राशियों को लिख लीजिए जो प्रश्न में दी गई है और फिर जो निकालना है उसे लिखिए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उत्तर में सही मात्रक जरूर लिखें। 

सवाल: रासायनिक अभिक्रिया में बहुत दिक्कत होती है क्या करें ? 

पारुल खन्ना हरदोई 

उत्तर: रासायनिक अभिक्रिया लिखते समय सबसे पहले यह ध्यान रखें कि किन-किन तत्वों व यौगिकों में रिएक्शन हो रहा है। इसके लिए आपको यौगिकों का अणु सूत्र ज्ञात होना चाहिए। अगर आपको संयोजकता की जानकारी होगी तभी आप अणुसूत्र बना पाएंगे। रासायनिक अभिकरण संतुलित होना चाहिए। 

सवाल: विज्ञान में अच्छे अंक हासिल करने के लिए क्या करें? 

अभिनव शुक्ला, हमीरपुर 

उत्तर: फार्मूला याद रखें। मात्रकों पर ध्यान दें। आंकिक प्रश्न में अधिक नंबर मिलते हैं। इसकी अच्छे से तैयारी करें। इसी तरह रसायन विज्ञान में रासायनिक समीकरण में पूरे अंक मिलते हैं। जीव विज्ञान में आप चित्रों पर विशेष ध्यान दें। चित्र में नामांकन सीधी रेखा में करें। 

सवाल: द्वि उत्तल लेंस क्या होता है ? 

अमरजीत वर्मा, गोंडा 

उत्तर: उत्तल लेंस में दोनों तरफ से उधार रहता है और अवतल लेंस में दोनों तरफ गहराई रहती है। आप नियमित रिवीजन करिए। लाभ मिलेगा। 

सवाल: रासायनिक विज्ञान में समीकरण बनाने में बहुत दिक्कत होती है। क्या करें? 

पिंकू वर्मा, सीतापुर 

उत्तर: ऐसे में आपको अभिकारक और उत्पाद का अणु सूत्र ज्ञात होना चाहिए। ऐसा होने पर आप आसानी से रासायनिक अभिक्रिया लिख लेंगे। 

सवाल: फिजिक्स में ज्यादा से ज्यादा अंक हासिल करने के लिए क्या करें ? 

उषा पांडे, अयोध्या 

उत्तर: इसके लिए आप सूत्रों का ध्यान रखिए। आंकिक प्रश्नों का रोज अभ्यास करें। 

सवाल: विज्ञान में इंपॉर्टेंट टॉपिक कौन-कौन से हैं ? वैभव गुप्ता काकोरी, लखनऊ 

उत्तर: रासायनिक अभिक्रियाएं, धातु कर्म, रासायनिक समीकरण, भौतिक विज्ञान के आंकिक प्रश्न, जैव प्रक्रम में विभिन्न तंत्र, काइक जनन, पुष्प की संरचना, परागण, निषेचन, लेंस, जैव विकास, कार्मिक यौगिकों का नामकरण, साबुन और अपमार्जक, अम्ल,क्षआर और लवण। 

सवाल: जीव विज्ञान में जो चित्र बनाने के लिए पूछे जाते हैं उनको कैसे याद करें? आदित्य गुप्ता लखीमपुर 

उत्तर: जीव विज्ञान रटने का नहीं बल्कि समझने का विषय है। चित्र बनाने का नियमित अभ्यास करें। अभी आपके पास पर्याप्त समय है। समस्या हल हो जाएगी। 

सवाल: विज्ञान में हमने जो भी साल भर तैयार किया था ऐसा लग रहा है कि हम सब भूल गए हैं? 

ऋतु सिंह सुल्तानपुर 

उत्तर: ऐसा बिल्कुल मत सोचिए। अभी पर्याप्त समय है नियमित अभ्यास करते रहें। तनाव को तैयारी पर हावी न होने दें। 

सवाल: इतने कम समय में विज्ञान की तैयारी कैसे करें? 

राजेश श्रीवास्तव, गोंडा 

उत्तर: अभी पर्याप्त समय है लेकिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें तो आप की तैयारी अच्छी हो सकती है। आंकिक प्रश्न, रासायनिक समीकरण, व जीव विज्ञान के चित्रों का रोज अभ्यास करें। विगत वर्षों के बोर्ड के पेपर को हल करते रहें इससे आपको पता चलेगा कि किस टॉपिक से कैसे प्रश्न पूछे जाते हैं। याद किए हुए प्रश्नों को लिखकर भी देखें, जिससे लिखने का फ्लो बना रहे।

महत्वपूर्ण टिप्स

  • प्रश्नों के सटीक एवं जितना पूछा गया है उतना ही उत्तर लिखें। 
  • आंकिक प्रश्न में मात्रकों का विशेष ध्यान रखें। 
  • रासायनिक समीकरण लिखते समय ध्यान रहे कि समीकरण संतुलित अवश्य हो। 
  • चित्र स्पष्ट बनाएं और नामांकन सीधी रेखा में करें। 
  • जिस प्रश्न में केवल रासायनिक समीकरण पूछा गया है उसमें सिर्फ समीकरण दें। 
  • उत्तर लिखते समय ध्यान रखिए कि कितने अंक का प्रश्न है। आवश्यकता से अधिक लिखकर समय बर्बाद न करें। 
  • बीते वर्षों के बोर्ड के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें। 

सामाजिक विज्ञान के सवालों का आज मिलेगा जवाब 

हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान विषय में अधिक से अधिक अंक कैसे बटोरें, किस टॉपिक से अधिक अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। सामाजिक विज्ञान विषय से जुड़ी ऐसे तमाम टिप्स देने के लिए दैनिक जागरण के बोर्ड का बिगुल में बुधवार को राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के सामाजिक विज्ञान के प्रवक्ता राजीव सिंह मौजूद रहेंगे। विद्यार्थी सुबह 11 से 12 बजे के बीच दैनिक जागरण कार्यालय के 05224234152 पर कॉल करके अपने सवाल पूछ सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.