Move to Jagran APP

CoronaVirus: सर्दी-जुकाम को न करें एवॉड, गले में खराश है तो करें गरारा...जानें एक्सपर्ट की राय

CoronaVirus वाट्सएप पर कई पाठकों के सवाल आए। ऐसे में बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. रा जीव लोचन ने समस्याओं के निदान के साथ उपाए बताए।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 03:25 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 03:25 PM (IST)
CoronaVirus: सर्दी-जुकाम को न करें एवॉड, गले में खराश है तो करें गरारा...जानें एक्सपर्ट की राय
CoronaVirus: सर्दी-जुकाम को न करें एवॉड, गले में खराश है तो करें गरारा...जानें एक्सपर्ट की राय

लखनऊ, जेएनएन। CoronaVirus: कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति या संक्रमित वस्तु के संपर्क में आने से शरीर में फैलता है। वहीं, सामान्य सर्दी-जुकाम को कोरोना वायरस समझकर बेवजह घबराएं नहीं । यह मौसम में हुए बदलाव का प्रभाव है। साफ-सफाई का ध्यान रखें। लॉक डाउन में घर पर रहें। पौष्टिक आहार का सेवन करें। सर्दी-जुकाम के दरम्यान यदि सांस लेने में तक लीफ है, विदेश ट्रैवल की हिस्ट्री की, संक्रमित  संपर्क में आएं हैं, तो समस्या होने पर सतर्क हो जाएं। सीएमओ कार्यालय के टोल फ्री नंबर पर संपर्क करें। रविवार को दैनिक जागरण के वाट्सएप पर कई पाठकों के सवाल आए। ऐसे में बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. रा जीव लोचन ने समस्याओं के निदान के साथ उपाए बताए।

loksabha election banner

Q: खांसी व गले में खराश बनर रहती है। ठंडी हवा लगने पर समस्या बढ़ जाती है। (गिरधारी, तंबौर)

A: ठंडी हवा से बचाव करें। एलर्जी की समस्या है। भाप लें। गरारा करें। राहत मिल जाएगी।

Q: 20-25 दिन से खांसी आ रही है। दवा से राहत नहीं मिल रही है। (वंदना, गोला)

A: चेस्ट के डॉक्टर को दिखाएं। खांसी के कई दिन आए गए। जांच कराकर इलाज कराएं।

Q: कोरोना का कहर चल रहा है। इस समय कैसा भोजन करना चाहिए। (शिवम वर्मा, बहराइच) 

A: मौसमी फल खाएं। हरी सब्दी खाएं। पौष्टिक आहार का सेवन करें। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और संक्रमण से शरीर का बचाव हो सकेगा।

Q:कोरान वायरस से बचने के लिए बच्चे क्या उपाय करें। (वैभव, गोंडा)

A: घर में रहें। दोस्तों के साथ घूमना बंद करें। हाथ की सफाई रखें। पौष्टिक आहार का सेवनन करें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

Q: वर्तमान में क्या दही का सेवन करना ठीक रहेगा, कोई नुकसान तो नहीं करेगा। (सुहेल , अयोध्या)

A : दही का सेवन कर सकते हैं। यह पाचन शक्ति को बेहतर रखता है। इससे कोई दिक्कत नहीं है।

Q:पैदल चलने पर सांस फूलती है। ठंडी हवा लगने पर छींके आने लगती है। क्या बीमारी हो सकती है।

A: एलर्जी व अस्थमा उभरने के लक्षण लग रहे हैं। एक बार डॉक्टर से परामर्श लेकर जांच करा लें। ठंडी हवा, ठंडे पेय पदार्थ के सेवन से बचें।

Q: पेट निकल रहा है। गैस की समस्या बढ़ रही है। क्या करना चाहिए।  ( विजय गुप्ता, लखनऊ) 

A: तैलीय, गरिष्ठ भोजन व खाद्य पदा र्थों के सेवन से बचें। लॉक डाउन समाप्त होने के बाद सुबह टहलने की आदत डालें। व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें।

Q: घर में बनाए मास्क क्या वायरस से बचाव के लिए सक्षम हैं। (अवधेश, सांडी)

उत्तर : घर में कपड़े के तीन लेयर में मास्क बनाएं। यह काफी हद तक आपको संक्रमण से बचाने में मदद करेगा। वायरस के िलए तो एन-95 मास्क होते हैं। मगर, उन्हें सामान्य लोगों को पहनने की जरूरत नहीं है।

Q: दाहिने तरफ के टांसिल में सूजन आ गई है। बुखार आ रहा है। क्या करें। (सूरज सिंह , सुलतानपुर)

A: आपके गले में इंफेक्शन हो गया है। ईएनटी के डॉक्टर को दिखा लें। कुछ दिन एं टी बायोटिक को कोर्स चल सकता है।

Q: बुखार आ रहा है। ब्लड टेस्ट सामान्य है। दवा से भी राहत नहीं मिल रही है। (आशीष, रायबरेली)

A: एक बार डॉक्टर को फिर से दिखा लें। ब्लड शुगर की भी जांच करा लें। अधिक दिन तक बुखार आना सेहत के लिए अच्छे संकेत नहीं है।

Q: ढाई वर्ष की बेटी है। कोई सं क्रिमत वस्तु नहीं छूने देता हूं, फिर भी क्या बार-बार हाथ धुलाने की जरूरत है। (अमित मिश्रा, रायगंज)

A: घर के बाहर नहीं जाती है। गंदी-संक्रमित वस्तु को नहीं छूती है, तो बार-बार हाथ धुलने की जरूरत नहीं है। खासकर चेहरे पर गंदे हाथ ले जाने से बचे। नाक, मुंह, आंख को टच न करें।

Q: गले में खराश व खांसी की समस्या है। जांच में ब्रांकाइटिस की समस्या बताई गई है। क्या करना चाहिए। (शिव मूर्ति , रायबरेली)

A: नमक डालकर गुनगुने पानी से गरारा करें। भाप लें। चिकित्सक से मिलकर इलाज शुरू कराएं। आवश्यता होगी तो ब्रांको डायलर दिया जाएगा।

Q: क्या धूप में रहने से कोरोना नहीं होगा, क्या करना चा हिए। (शुभम, खजूरगंज)

A: धूप से कारोना नहीं होगा, इसको कोई वैज्ञानिक तत्थ नहीं है। मगर, धूप सेकने से आपको विटामिन डी मिलेगी । यह शरीर के लिए बेहद आवश्यक है।

Q: क्या ब्लड ग्रुप ए , बी , एबी वालों को कोरोना अधिक व ओ ब्लड ग्रुप वालों को कम होता है। (अनुराग पांडये , रायबरेली)

A: यह सही नहीं है। कोरोना वायरस किसी भी ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति हो सकता है। यह संक्रमित व्यक्ति व संक्रमित वस्तु के संपर्क में आने से होता है।

Q: थोड़ी दूर ही साइकिल चलाने पर सांस फूलने लगती है। क्या हो सकता है। (लल्लू, रायगंज)

A: अस्थमा, एनीमिया या हार्ट की दिक्कत हो सकती है। एक बार डॉक्टर को दिखा लें। जांच कराकर इलाज कराएं।

Q: रोज सुबह उठने पर हाथ-पैर में दर्द होने लगती है। क्या करें। (अनाह पटेल, मंगलपुर)

A: ब्लड शुगर का टेस्ट करा लें। । इसके अलावा खानपान का ध्यान रखें। व्यायाम भी रोज करें।

Q: गले में खराश है। गर्म पानी पीने पर राहत मिलती है। थोड़े दिन में भी फिर समस्या हो जाती है। (राजीव तिवारी , लखनऊ)

A: एलर्जी की समस्या हो सकती है। धूल-धुआं से बचें। भाप लें व गरारा करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.