Move to Jagran APP

बोर्ड का बिगुल : लिट्रेचर पर भी बनाएं पकड़, मिलेंगे अच्छे अंक

आरएन सिंह बघेल ने सीबीएसई दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों की अंग्रेजी विषय से संबंधित समस्याओं का समाधान किया और अच्छे अंक हासिल करने के टिप्स दिए।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Mon, 07 Jan 2019 07:15 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2019 08:54 AM (IST)
बोर्ड का बिगुल : लिट्रेचर पर भी बनाएं पकड़, मिलेंगे अच्छे अंक
बोर्ड का बिगुल : लिट्रेचर पर भी बनाएं पकड़, मिलेंगे अच्छे अंक

लखनऊ, जेएनएन। विद्यार्थियों में यह धारणा आम है कि अंग्रेजी विषय की तैयारी वह परीक्षा से एक सप्ताह पहले कर लेंगे। ऐसा कतई न करें। अंग्रेजी को बहुत हल्के में न लें। क्योंकि ओवरआल प्रतिशत में अंग्रेजी अहम भूमिका मानी जाती है। अभी से रोजाना कम से कम एक घंटे एनसीईआरटी की फ्लैमिंगो एवं विस्टास बुक के महत्वपूर्ण चैप्टर जरूर पढ़ें। साथ ही उनके मुख्य शब्द वाक्यांश या एक वाक्य हाईलाइट जरूर कर लें। इससे लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर देने में सही वाक्यों का चुनाव आसानी से किया जा सकता है। तथा परीक्षक पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और अच्छे अंक मिलेंगे। दैनिक जागरण कार्यालय लखनऊ कार्यालय में सोमवार को अंग्रेजी के शिक्षक आरएन सिंह बघेल मौजूद रहे।

prime article banner

सवाल: नोट मेकिंग के सवाल को कैसे करें।

उत्तर: सबसे पहले पूरे पैसेज का एक टाइटल निकालें। क्यूंकि टाइटल का एक अंक मिलता है। फिर मेन हेडिंग और सब हेडिंग में सवाल को हल करें। एब्रीविएशन का ध्यान रखें। कम से कम चार और अधिक से अधिक छह एब्रीविएशन जरूर लिखें।

सवाल: राइटिंग सेक्शन को कैसे साल्व करें और कितनी शब्द सीमा हो

उत्तर: राइटिंग सेक्शन में फार्मेट का पालन जरूर करें, क्योंकि फार्मेट के अंक मिलते हैं। सवाल संख्या 3 का 50 शब्दों में ही उत्तर दें। शब्द सीमा का ध्यान रखें। डिबेट, स्पीच, रिपोर्ट और आर्टिकल लिखते समय पैराग्राफ का डिविजन जरूर करें।

सवाल:लिट्रेचर में अच्छे अंक कैसे मिल सकते हैं।

उत्तर: लॉस्ट स्प्रिंग, रैट ट्रैक, इंडिगो, गोइंग प्लेसेज और डीप वाटर चैप्टर्स पर अधिक फोकस करें। मेन वल्र्ड्स और फ्रेजेज को उत्तर में लिखते समय हाईलाइट्स जरूर करें। शब्द सीमा का जरूर ध्यान रखें।

सवाल: नॉवेल की तैयारी कैसे करें और इससे किस तरह के सवाल आ सकते हैं।

उत्तर: नॉवेल से मुख्यता दो तरह के सवाल पूछे जाते हैं। एक इंसीडेंट बेस्ड और दूसरा करेक्टर स्केचेस। हर चैप्टर की समरी एक बार जरूर पढ़ें और सभी करेक्टर के नाम स्पेलिंग सहित जरूर याद करें।

सवाल: लेटर किस पर आ सकता है।

उत्तर : आजकल मुख्यत: लेटर इंक्वायरी बेस्ड जैसे होटल की जानकारी, बुक्स की जानकारी या किसी कोटेशन की जानकारी के विषय में लेटर लिखने को आता है। इसकी तैयारी जरूर करें। साथ ही न्यूज पेपर के एडिटर को भी लेटर लिखने को आता है। इसमें स्टार्टिंग की लाइंस में विशेष सतर्कता बरतें।

सवाल: नॉवेल में कौन कौन से करेक्टर स्केचेस आ सकते हैं।

उत्तर : ग्रिफिंन, थॉमस मॉरवेल, डॉ केंप, मिसेज हॉल और कर्नल एडी के करेक्टर्स को अच्छे से तैयार कर लें।

सवाल: कौन सी पोएम ज्यादा महत्वपूर्ण हैं, जिससे ज्यादा पैसेज आते हों।

उत्तर: वैसे तो सभी महत्वपूर्ण हैं पर माय मदर ऐट 66, ए थिंग ऑफ ब्यूटी, ऑंट जेनिफर्स टाईगर्स को बेहतर ढंग से तैयार कर लें।

सवाल: मार्क्‍स कहां कट सकते हैं।

उत्तर: माक्र्स सबसे ज्यादा विजबल मिस्टेक्स जैसे वब्र्स, टेंसेज और वल्र्ड लिमिट क्रास करने पर कटते हैं। ऐसे में इन बातों का विशेष ध्यान रखें।

सवाल: यदि कोई क्वेश्चन पास्ट टेंस में पूछा गया है। तो क्या उसका आन्सर पास्ट में ही देना होगा।

उत्तर: जरूरी नहीं है कि पॉस्ट टेंस में ही उत्तर दें। मगर जिस भी टेंस में दें उसमें सब्जेक्ट और वब्र्स का विशेष ध्यान रखें।

सवाल: डिबेट , रिपोर्ट एवं स्पीच को कितने शब्दों में लिखना होगा।

उत्तर: शब्द सीमा, सीबीएसई द्वारा प्रेसक्राइब्ड ही होनी चाहिए, यानी 150 से 200 वर्ड्स में ही उत्तर दें। साथ ही फार्मेट जरूर फॉलो करें।

सवाल: इस बार के पेपर में रीडिंग सेक्शन में कितने पैसेज आएंगे।

उत्तर: रीडिंग सेक्शन में इस बार सिर्फ दो पैसेज पूछे जाएंगे। जिनमें एक पैसेज 20 नंबर का होगा और दूसरा पैसेज नोट मेकिंग का होगा। जो दस नंबर का होगा।

सवाल: लॉंग क्वेश्चन किन किन चैप्टर से आ सकते हैं।

उत्तर: लॉंग क्वेश्चन मुख्यत रैट ट्रैप, डीप वाटर, गोइंग प्लेसेज, द एनिमी, ऑन द फेस ऑफ इट, मेमोरीज ऑफ चाइल्डहुड से ज्यादा पूछे जा सकते हैं। 

सवाल: क्या पोएटिक डिवाइसेज याद करना जरूरी है।

उत्तर: हां बिल्कुल। क्योंकि पोएम्स के स्टैंजा बेस्ड क्वेश्चन में पोएटिक डिवाइसेज से एक अंक का क्वेश्चन आता है।

सवाल: समाचार संपादक को सही पत्र लिखने का सही फार्मेट क्या है।

उत्तर: सबसे पहले सेंडर एड्रेस लिखें। वन लाइन का स्पेस छोड़े, फिर डेट लिखें। डेट का फार्मेट सही होना चाहिए। फिर वन लाइन स्पेस दें। इसके बाद रिसीवर्स एड्रेस लिखें। फिर सब्जेक्ट लिखें। साथ ही सैंपल पेपर से भी फार्मेट पर प्रैक्टिस करें।

सवाल: इस बार नोट मेकिंग का क्वेश्चन कितने अंक का होगा।
उत्तर : दस अंक का। इसमें समरी के पांच और नोट मेकिंग के पांच अंक मिलेंगे।

ऐसा होगा पेपर पैटर्न

  • अंग्रेजी के पेपर को तीन खंड में बांटा गया है। ए बी और सी। सेक्शन ए रीडिंग सेक्शन जो कि 30 मार्क्‍स का होगा। इसी में पैसेज वन 20 मार्क्‍स का पूछा जाएगा। जिसमें 5 अंक के एमसीक्यू होंगे। 1 अंक के 6 सवाल होंगे। 2 अंक के 3 सवाल होंगे और एक अंक के 3 सवाल वैकाबुलरी से होंगे। उदाहरण के तौर पर सेम वल्र्ड या अपोजिट वर्ड। पैसेज 2 नोट मेकिंग का होगा। जो 10 नंबर का होगा।
  • सेक्शन बी 30 अंकों का होगा। इसमें प्रश्न संख्या 3 एडवरटाइजमेंट, पोस्टर मेकिंग, इनविटेशन या नोटिसेज में कोई एक करना होगा। जोकि 4 अंक का होगा। प्रश्न संख्या 4 में लेटर राइटिंग 6 अंक की होगी। प्रश्न संख्या 5 रिपोर्ट, स्पीच, डिबेट (ऑप्शनल क्वेश्चन) इनमें से केवल एक करना होगा। जो दस नंबर का होगा। प्रश्न संख्या 6 में आर्टिकल राइटिंग 10 अंक का होगा। सेक्शन सी में लिट्रेचर का होगा। जिसमें फ्लैमिंगो, विस्टास और नॉवेल से क्वेश्चन होंगे। ये 40 अंक का होगा।

गुरुमंत्र

पहले से ही तय कर लें कि किस सेक्शन से पेपर स्टार्ट करना है। किसी भी सेक्शन को अधूरा न छोड़ें। राइटिंग सेक्शन में शब्द सीमा,फार्मेट का विशेष ध्यान रखें। डिबेट, रिपोर्ट, स्पीच, तथा आर्टिकल को पैराग्राफ चेंज करते हुए लिखें। लिट्रेचर के उत्तर में मुख्य शब्द, वाक्यांश तथा मेन सेंटेंस को हाईलाइट जरूर करें। लिट्रेचर के उत्तरों में शब्द सीमा का जरूर ध्यान रखें, तथा वही लिखें जो क्वेश्चन में पूछा जा रहा हो। अनावश्यक लिखने से बचें।

रखें ध्यान:

इस बार पेपर पैटर्न में बदलाव किया गया है। पहला पैसेज 20 अंकों का होगा तथा लिट्रेचर में 4 लघु उत्तर प्रश्नों की जगह 6 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.