Move to Jagran APP

परीक्षा की तैयारी : अर्थशास्त्र में सवालों के साथ बनाएं डायग्राम, मिलेंगे अच्छे अंक

अर्थशास्त्र के प्रवक्ता अरविंद कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को बेहतर अंक हासिल करने के टिप्स दिए। सही फार्मूला का ज्ञान आसान करेगा सांख्यिकी के सवाल।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 12:22 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 07:53 AM (IST)
परीक्षा की तैयारी : अर्थशास्त्र में सवालों के साथ बनाएं डायग्राम, मिलेंगे अच्छे अंक
परीक्षा की तैयारी : अर्थशास्त्र में सवालों के साथ बनाएं डायग्राम, मिलेंगे अच्छे अंक

लखनऊ, जेएनएन।  फार्मूला के सटीक ज्ञान से सांख्यिकी के प्रश्न आसानी से हल किए जा सकते हैं। वहीं, परीक्षा में सवालों के साथ डायग्राम (रेखाचित्र), ग्राफ (सारिणी) बनाकर विद्यार्थी अंक बटोर सकते हैं।  'दैनिक जागरण' कार्यालय में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता अरविंद कुमार गुप्ता मौजूद रहे।

loksabha election banner

प्रश्न : कॉमर्स का पेपर कैसा आएगा, कुछ पता नहीं चल पाया? मो. ओवेश, हैदरगंज

उत्तर : इस बार एक ही प्रश्नपत्र होगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट देख लें। इस पर मॉडल पेपर अंक विभाजन के साथ मौजूद है।

प्रश्न : इस बार पेपर में प्रश्नों का विभाजन कैसा रहेगा? परविंदर, अंबेडकरनगर

उत्तर : कुल 28 प्रश्न होंगे। पेपर 100 नंबर का होगा। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्नों की संख्या बढ़ा दी गई है।

प्रश्न : सांख्यिकी के प्रश्न समझ में नहीं आ रहे, क्या करूं? आकाश, जायसवाल

 उत्तर : पहले सूत्र को समझें। समांतर, मध्यिका, बहुलक का अभ्यास अधिक करें। जितना सवाल लगाओगे उतना ही परीक्षा में आसान रहेगा।

प्रश्न : अर्थशास्त्र कठिन लगता है। सही से तैयारी कैसे करूं?  अजय वर्मा, गोंडा

उत्तर : सॉल्व, अनसॉल्व पेपर को हल करो। मॉडल पेपर का अभ्यास करो। विनिमय व वितरण की तैयारी अच्छी तरह कर लें।

प्रश्न : अर्थशास्त्र में चैप्टर बहुत लंबे हैं, उन्हें पढऩे में मन ही नहीं लगता। क्या करें? शोएब, लखनऊ

उत्तर : यह कॉन्सेप्ट बेस्ड विषय है। चैप्टर को पहले समझें। इसके बाद सवाल को हल करें।

प्रश्न : पूर्ण प्रतियोगिता में कीमत का निर्धारण कैसे होता है? प्रवीन, हरदोई

उत्तर :  पूर्ण प्रतियोगिता में कीमत का निर्धारण उद्योग द्वारा होता है। फर्में इस कीमत को स्वीकार कर लेती हैं।

प्रश्न : विनिमय में कौन से प्रश्न महत्वपूर्ण हैं? अभिषेक, गोंडा

उत्तर : विनिमय से पूर्ण प्रतियोगिता, अपूर्ण प्रतियोगिता, औसत लागत, औसत आय संबंधी प्रश्न तैयार कर लें।

प्रश्न : रेखाचित्र के प्रश्नों को कैसे हल किया जाए?  राजेश, बहराइच

उत्तर : रेखाचित्र के प्रश्नों को पहले समझें। इसके बाद अभ्यास करें। रेखाचित्र की सहायता से वर्णन भी करें।

प्रश्न : अर्थशास्त्र समझ में नहीं आ रहा है, कैसे तैयार करें? अंबुज, बहराइच

उत्तर : अर्थशास्त्र हमारे इर्द-गिर्द है। इसको समझने की कोशिश करें, रुचि बढ़ेगी। पहले सरल चैप्टर का अध्ययन करें, इसके बाद अन्य पर ध्यान दें।

प्रश्न : सांख्यिकी का पाठ समझ में नहीं आ रहा है। क्या करूं?  सचिन, सुलतानपुर

उत्तर : सांख्यिकी के सवाल आसानी से हल हो जाते हैं। इनमें नंबर भी नहीं कटते हैं। इसके लिए सिर्फ सही फार्मूले का प्रयोग करें।

प्रश्न : एनसीईआरटी के अलावा और किस किताब से कक्षा 10 का अर्थशास्त्र तैयार करूं? अनुराग, अंबेडकरनगर

उत्तर : एनसीईआरटी किताब से  अध्ययन ठीक है। दिक्कत होने पर शिक्षक की मदद लें। परीक्षा के समय बार-बार किताब न बदलें। हैंड मेड नोट्स को पढ़ें।

प्रश्न : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न कैसे हल करेंगे?  लवकुश, सीतापुर

उत्तर : दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर के मुख्य बिंदु तय करें। इनको चार-पांच सब हेडिंग में डालकर ब्योरा लिखें। इससे अच्छे अंक मिलेंगे।

प्रश्न : किस टॉपिक से अधिक प्रश्न आने की संभावना है?  रंजीत, हरदोई

उत्तर : विनिमय, वितरण, राजस्व, बैंकिंग, आयात-निर्यात, सांख्यिकी के प्रश्नों को ध्यान से पढ़ें। इनसे प्रश्न अधिक हल करने में मदद मिलेगी।

प्रश्न : सांख्यिकी इकाई से प्रश्न समझ में नहीं आ रहे, कैसे तैयार करूं?  शोएब, अंबेडकरनगर

उत्तर : सांख्यिकी दस नंबर की आएगी। इसमें फार्मूला अहम हैं। यदि यह चैप्टर अधिक कठिन लगते हैं, तो अथवा में दिया गया सूचकांक का प्रश्न हल कर सकते हैं।

प्रश्न : अर्थशास्त्र के प्रश्न याद नहीं हो रहे हैं। कैसे करें? अमन, अमेठी

उत्तर : पहले पाठ पढ़ें। उसे समझें। इसके बाद लिखकर याद करें। भूलने का झंझट नहीं रहेगा।

प्रश्न : बहुविकल्पीय प्रश्न कैसे तैयार करें?  सुमन, बाराबंकी

उत्तर : बहुविकल्पीय प्रश्न कहीं से भी पूछे जा सकते हैं। इसके लिए पाठों को सही तरह से पढ़ें और प्रमुख बिंदुओं का याद कर लें।

प्रश्न : बैंकिंग में क्या तैयार करें?    आकाश, लखीमपुर

उत्तर : आधुनिक बैंकिंग से संबंधित प्रश्नों पर ध्यान दें। आरबीआइ, एसबीआइ के बारे में भी पढ़ लें। इसके आलावा प्रमुख योजनाओं के बारे में भी जानकारी रखें।

क्या हुआ बदलाव

  • दो की बजाए एक पेपर 100 अंक का होगा
  • पांच की बजाए 12 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे
  • तीन की बजाए छह दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे

कितने आएंगे प्रश्न

  • 12 बहुविकल्पीय प्रश्न-12 अंक,
  • चार अति लघुउत्तरीय प्रश्न-16 अंक
  • छह लघुउत्तरीय प्रश्न-30 अंक
  • छह विस्तृत उत्तरीय प्रश्न-42 अंक

इन पर करें फोकस

राजस्व, राष्ट्रीय आय, यूपी के आय के स्रोत, सांख्यिकी, विदेश व्यापार, दूर संचार व्यवस्था, ई-कॉमर्स, उपग्रह, अनुसंधान केंद्र, जीडीपी, विनमय व बाजार के प्रकार

गुरु मंत्र

  • तय समय के अंदर प्रश्न पत्र हल करें, ताकि रिवीजन के लिए समय मिल सके
  • शब्दों की तय सीमा में ही प्रश्न करें, अधिक लिखने पर नंबर ज्यादा नहीं मिलेंगे
  • ओवर राइटिंग न करें, क्रम की चिंता छोड़ दें
  • उत्तर पुस्तिका में लाइन खीचें, इसमें उत्तर की क्रम संख्या लिखें
  • डायग्राम को छोड़े न, उसे जरूर बनाएं

किस पाठ से कितने अंक

विनिमय 15 अंक, वितरण 15 अंक, राजस्व 10 अंक, राष्ट्रीय आय 10 अंक, भारतीय जनशक्ति का विकास 10 अंक, आधुनिक बैंकिंग व्यवस्था पांच अंक, ग्रामीण विकास और प्रौद्योगिकी 10 अंक, आर्थिक विकास एवं दूरसंचार पांच अंक, भारत का विदेशी व्यापार 10 अंक, सांख्यिकी 10 अंक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.