Move to Jagran APP

विनिमय व वितरण से जुड़े सवालों के साथ डायग्राम बनाकर बटोरें अंक

दैनिक जागरण कार्यालय में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता शिवेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को बेहतर अंक हासिल करने के टिप्स दिए।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Mon, 31 Dec 2018 07:55 PM (IST)Updated: Mon, 31 Dec 2018 07:55 PM (IST)
विनिमय व वितरण से जुड़े सवालों के साथ डायग्राम बनाकर बटोरें अंक
विनिमय व वितरण से जुड़े सवालों के साथ डायग्राम बनाकर बटोरें अंक

लखनऊ, जेएनएन। अर्थशास्त्र में भाषा व गणित दोनों हैं। सही फॉर्मूला के जरिये जहां सांख्यिकी के प्रश्न आसानी से हल किए जा सकते हैं, वहीं विनिमय व वितरण से जुड़े सवालों के साथ डायग्राम बनाकर विद्यार्थी अंक बटोर सकते हैं।

loksabha election banner

ये हुए बदलाव

  • दो के बजाय एक पेपर 100 अंक का होगा
  • पांच के बजाय 12 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे
  • तीन के बजाय छह दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे

इतने प्रश्न आएंगे

  1. 12 बहुविकल्पीय प्रश्न-12 अंक,
  2. चार अतिलघु उत्तरीय प्रश्न-16 अंक
  3. छह लघु उत्तरीय प्रश्न-30 अंक
  4. छह विस्तृत उत्तरीय प्रश्न-42 अंक

इनपर करें फोकस

राजस्व, राष्ट्रीय आय, यूपी के आय के स्रोत, सांख्यिकी, विदेश व्यापार, दूर संचार व्यवस्था, ई-कॉमर्स, उपग्रह, अनुसंधान केंद्र, जीडीपी, विनिमय व बाजार के प्रकार

गुरु मंत्र

  • तय समय के अंदर प्रश्नपत्र हल करें, ताकि रिवीजन के लिए समय मिल सके
  • शब्दों की तय सीमा में ही प्रश्न करें, अधिक लिखने पर नंबर ज्यादा नहीं मिलेंगे
  • ओवर राइटिंग न करें, क्रम की चिंता छोड़ दें
  • उत्तर पुस्तिका में लाइन खीचें, इसमें उत्तर की क्रम संख्या लिखें
  • डायग्राम को छोड़ें नहीं, उसे जरूर बनाएं

किस पाठ से कितने अंक

विनिमय 15 अंक, वितरण 15 अंक, राजस्व 10 अंक, राष्ट्रीय आय 10 अंक, भारतीय जनशक्ति का विकास 10 अंक, आधुनिक बैंकिंग व्यवस्था पांच अंक, ग्रामीण विकास और प्रौद्योगिकी 10 अंक, आर्थिक विकास एवं दूरसंचार पांच अंक, भारत का विदेशी व्यापार 10 अंक, सांख्यिकी 10 अंक

प्रश्न : अर्थशास्त्र समझ में नहीं आ रहा है, कैसे तैयार करें।   अंबुज तिवारी, गोंडा

उत्तर : अर्थशास्त्र हमारे इर्द-गिर्द है। इसको समझने की कोशिश करें। रुचि बढ़ेगी। पहले सरल चैप्टर का अध्ययन करें, इसके बाद अन्य पर ध्यान दें।

प्रश्न : सांख्यिकी का पाठ समझ में नहीं आ रहा है। क्या करूं।          सचिन तिवारी, गोंडा

उत्तर : सांख्यिकी के सवाल आसानी से हल हो जाते हैं। इनमें नंबर भी नहीं कटते हैं। इसके लिए सिर्फ सही फार्मूले का इस्तेमाल करें।

प्रश्न : कक्षा 10 में हूं। एनसीईआरटी की किताब से अर्थशास्त्र कठिन लग रहा है, क्या करूं। आयुष तिवारी,

उत्तर : पेपर एनसीईआरटी बेस्ड ही आएगा। यदि टॉपिक समझ में नहीं आ रहे तो यूपी बोर्ड की पहले की किताब देख लें, उससे समझने में मदद मिल जाएगी। इसके बाद एनसीईआरटी से तैयार करें।

प्रश्न : एनसीईआरटी के अलावा और किस किताब से कक्षा 10 के अर्थशास्त्र तैयार करूं। अनुराग तिवारी, गोंडा

उत्तर : एनसीईआरटी किताब से  अध्ययन ठीक है। दिक्कत होने पर शिक्षक की मदद लें। परीक्षा के समय बार-बार किताब न बदलें। हैंड मेड नोट्स को पढ़ें।

प्रश्न : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न कैसे हल करेंगे।          लवकुश मौर्या, सुलतानपुर

उत्तर : दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर के मुख्य बिंदु तय करें। इनको चार-पांच सब हेडिंग में डालकर ब्योरा लिखें। इससे अच्छे अंक मिलेंगे।

प्रश्न : किन टॉपिक से अधिक प्रश्न आने की संभावना है।             रंजीत, लखनऊ

उत्तर : राजस्व, बैंकिंग, आयात-निर्यात, सांख्यिकी के प्रश्नों को ध्यान से पढ़ें। इनसे प्रश्न अधिक हल करने में मदद मिलेगी।

प्रश्न : सांख्यिकी ईकाई से प्रश्न समझ में नहीं आ रहे, कैसे तैयार करूं। शोएब अहमद, मलिहाबाद

उत्तर : सांख्यिकी दस नंबर का आएगी। इसमें फॉर्मूला अहम हैं। यदि यह चैप्टर अधिक कठिन लगते हैं तो अथवा में दिया गया सूचकांक का प्रश्न हल कर सकते हैं।

प्रश्न : अर्थशास्त्र के प्रश्न याद नहीं हो रहे हैं। अमन पांडेय, अंबेडकर नगर

उत्तर : पहले पाठ पढ़ें और उसे समझें। इसके बाद लिखकर याद करें। भूलने का झंझट नहीं रहेगा।

प्रश्न : अर्थशास्त्र में किन टॉपिक पर अधिक फोकस करूं, जिनसे कई प्रश्न मिल जाएं।             सौरभ, रायबरेली

उत्तर : राजस्व, राष्ट्रीय आय, यूपी के आय के स्रोत, प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष कर, विदेश व्यापार, सांख्यिकी, बैंकिंग आदि से कई प्रश्न आने की उम्मीद है। यह लघु उत्तरीय व बहुविकल्पीय भी हो सकते हैं।

प्रश्न : बहुविकल्पीय प्रश्न कैसे तैयार करें।                        सुमन, अयोध्या

उत्तर : बहुविकल्पीय प्रश्न कहीं से भी पूछे जा सकते हैं। इसके लिए पाठों को सही तरह से पढें़ और प्रमुख बिंदुओं का याद कर लें।

प्रश्न : पेपर में किस तरह के प्रश्न आएंगे।             आदित्य शुक्ला, अमेठी

उत्तर : अब पाठ्यक्रम बदल गया है। किस पाठ से कितने अंक का प्रश्न आएगा, बोर्ड ने साफ कर दिया है। एक बार मॉडल पेपर देख लें।

प्रश्न : बैंकिंग में क्या तैयार करें।        आकाश पांडेय, बहराइच

उत्तर : आधुनिक बैंकिंग से संबंधित प्रश्नों पर ध्यान दें। आरबीआइ और एसबीआइ के बारे में भी पढ़ लें। इसके आलावा प्रमुख योजनाओं के बारे में भी जानकारी रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.