Move to Jagran APP

Board का बिगुल: कृषि विज्ञान के विद्यार्थी सिंचाई और जल प्रबंधन पर दें ध्यान

कृषि विज्ञान के विषय विशेषज्ञ विनोद कुमार सोनकर ने परीक्षार्थियों की भ्रांतियां दूर कीं और टॉपर बनने के टिप्स दिए।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sat, 01 Feb 2020 02:05 PM (IST)Updated: Sat, 01 Feb 2020 02:05 PM (IST)
Board का बिगुल: कृषि विज्ञान के विद्यार्थी सिंचाई और जल प्रबंधन पर दें ध्यान
Board का बिगुल: कृषि विज्ञान के विद्यार्थी सिंचाई और जल प्रबंधन पर दें ध्यान

लखनऊ, जेएनएन। कृषि विज्ञान बहुत वृहद विषय है। इसमें 11वीं और 12वीं दोनों में बोर्ड परीक्षा होती है। 11वीं में पांच और 12वीं में छह प्रश्नपत्र होते हैं। घबराएं बिल्कुल नहीं। अच्छे से तैयारी करें क्योंकि यह बहुत स्कोरिंग विषय भी है। इसमें प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों होते हैं। प्रत्येक प्रश्नपत्र में 17-17 प्रश्न होंगे। शुक्रवार को दैनिक जागरण द्वारा 'बोर्ड का बिगुल' आयोजित हुआ। इसमें परीक्षार्थियों को कृषि विज्ञान के विषय विशेषज्ञ एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के कृषि पाठ्यक्रम समिति के सदस्य, वाइस प्रिंसिपल विनोद कुमार सोनकर ने परीक्षार्थियों की भ्रांतियां दूर कीं और परीक्षा में सफल एवं टॉपर बनने के टिप्स दिए। 

loksabha election banner

Q: कृषि भौतिकी एवं जलवायु की तैयारी कैसे करें? (उदय कुमार, महात्मागांधी इंटर कॉलेज, सुल्तानपुर) 

A: इसमें थ्योरी और न्यूमेरिकल दोनों ही आते हैं। अलग-अलग दोनों की तैयारी करें। इसके अलावा जहां, डायग्र्राम के बारे में पूछा जाए तो अवश्य बनाएं।

Q: कृषि विज्ञान में अच्छे नंबर लाने के लिए कैसे तैयारी करें? (पवन कुमार, कक्षा 11, कृषक समाज इंटर कॉलेज, गोंडा)

A: थ्योरी और न्यूमेरिकल पर विशेष ध्यान दें। इसके अलावा सभी यंत्रों के खिंचाव एवं यंत्रों की कार्यप्रणाली के बारे में अच्छे से तैयारी कर लें। 

Q: शस्य विज्ञान की तैयारी कैसे करें, यह कम समझ में आता है?  (मो. सोहेल, कक्षा 12, राजकीय जुबली इंटर कॉलेज)

A: सिंचाई एवं जल प्रबंधन का टॉपिक विशेष रूप से तैयार कर लें। इसके अलावा फल, सब्जियों की खेती  के शॉर्ट नोट्स तैयार कर लें। बीज, बोवाई और रोपाई, प्रमुख प्रजातियां, खाद्य एवं उर्वरक के भी प्रश्न अच्छे से तैयार कर लें। 

Q: कृषि एवं जंतु विज्ञान के मुख्य टॉपिक कौन-कौन से हैं? (मनोज कुमार, कक्षा 12, अयोध्या) 

A: जंतुओं, श्वसन तंत्र, सजीव, निर्जीव में अंतर, सभी जंतुओं का परिसंरचरण तैयार कर लें। 

Q: पशुपालन में अच्छे अंक लाने के लिए कैसे तैयारी करें? (सोमदत्त शर्मा, कक्षा 12, सीतापुर खैराबाद) 

A: पशुओं के वाह्य शरीर की बनावट। उनके सभी अंगों के बारे में जानकारी कर लें। उनकी नस्लों के बारे में पढ़ लें कि वह पशु कहां पाए जाते हैं। उनके मूल लक्षण क्या हैं। 

Q: कृषि, गणित एवं प्रारंभिक सांख्यिकी के बारे में बताएं? यह बहुत कठिन लगता है। (रोशन सिंह, कक्षा 11, बाराबंकी) 

A: सांख्यिकी का पोर्शन आप अच्छे से तैयार कर लें। यह आपको अच्छे नंबर दिलाएगा। स्कोङ्क्षरग टॉपिक है। 

Q:वनस्पति विज्ञान विषय की कैसे तैयारी करें? (शिवेंद्र प्रताप सिंह, अमेठी) 

A: इसे लिख-लिखकर तैयार करें। इसमें जड़, तना एवं पत्ती का रूपांतरण और नामांकित चित्रों को अवश्य बनाएं।

Q: शस्य विज्ञान की तैयारी कैसे करें? समझ में कम आता है। (शिवम, कक्षा 11, आरआर इंटर कॉलेज, हरदोई) 

A: यह 50 नंबर का थ्योरी बेस्ड होगा। इसमें खाद्य एवं उर्वरक, मृदा-मृदा परिक्षेदिका, दलहनी एवं तिलहनी फसलों की खेती, बीज दर, प्रमुख प्रजातियों एवं रोगों के बारे में तैयारी कर लें। 

Q: कृषि अर्थशास्त्र के बारे में बताएं? (मनोज सिंह, कक्षा 12, लखीमपुर)

A: अर्थशास्त्र के मूलभूत सिद्धांतों को अच्छे से तैयार कर लें। छोटे-छोटे प्रश्नों पर विशेष ध्यान दें। सबकी परिभाषाएं जरूर तैयार कर लें।

Q: पशुपालन विषय में चिकित्सा विज्ञान के बारे में बताएं। (अभिषेक भारती, राजकीय जुबली इंटर कॉलेज) 

A: सभी पशुओं के रोग, उन रोगों का कारण, यंत्रों का प्रयोग एवं रोगों की औषधियों के बारे में अवश्य जान लें। 

11वीं का प्रश्नपत्र 

शस्य विज्ञान, कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान, कृषि अभियंत्रण व कृषि गणित एवं प्रारंभिक सांख्यिकी। कृषि गणित एवं प्रारंभिक सांख्यिकी को छोड़कर प्रत्येक प्रश्नपत्र 50 अंक का होगा और 50 प्रैक्टिकल के होंगे। 

12वीं का प्रश्नपत्र 

शस्य विज्ञान भाग दो, पशुपालन एवं चिकित्सा विज्ञान, कृषि रसायन विज्ञान, कृषि जंतु विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र एवं हिंदी। प्रत्येक प्रश्नपत्र का 50 थ्योरी और 50 प्रैक्टिकल का होगा। 

11वीं और 12वीं परीक्षा के प्रश्नपत्रों में नंबरों का बंटवारा

  • पहले प्रश्न के पांच प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। प्रत्येक एक नंबर का होगा
  • प्रश्न दो से छह तक निश्चित उत्तरीय होंगे। प्रत्येक  एक नंबर का होगा। 
  • प्रश्न संख्या सात से छह लघु उत्तरीय होंगे। प्रत्येक दो नंबर शब्द सीमा 20 है
  • प्रश्न संख्या 12 से 14 तीन प्रश्न दीर्घ उत्तरीय प्रत्येक चार नंबर, शब्द सीमा 200 
  • प्रश्न संख्या 15 से 15 दीर्घ उत्तरीय होंगे। प्रत्येक छह नंबर, शब्द सीमा 300

अर्थशास्त्र के विद्यार्थी आज पूछें सवाल

यूपी बोर्ड 2020 की परीक्षाओं की तैयारी के लिए बहुत कम समय बचा है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए दैनिक जागरण 'बोर्ड का बिगुल' में शनिवार को 12वीं कक्षा के परीक्षार्थी 'अर्थशास्त्र' विषय से संबंधित किसी भी प्रकार की जिज्ञासा को शांत करने के लिए विषय विशेषज्ञ प्रवक्ता शिवेंद्र सिंह से जानकारी ले सकेंगे। इसके लिए दैनिक जागरण कार्यालय में दोपहर 12:00 बजे से 01:00 बजे के बीच लैंड लाइन नंबर 0522-4234152 पर छात्र फोन कर सकेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.