Move to Jagran APP

पूर्व CM कल्याण सिंह का स्वास्थ्य पहले से बेहतर, देखने SGPGI पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

Kalyan Singh Health Update यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह कुछ दिनों से अस्वस्थ होने के कारण लखनऊ स्थित एसजीपीजीआइ में भर्ती हैं। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी स्थिति पहले से बेहतर है। उनका ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर नियंत्रण में है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sun, 11 Jul 2021 07:26 PM (IST)Updated: Mon, 12 Jul 2021 08:13 AM (IST)
पूर्व CM कल्याण सिंह का स्वास्थ्य पहले से बेहतर, देखने SGPGI पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की स्थिति पहले से बेहतर है।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह कुछ दिनों से अस्वस्थ होने के कारण लखनऊ स्थित एसजीपीजीआइ में भर्ती हैं। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी स्थिति पहले से बेहतर है। उनका ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर नियंत्रण में है। वह पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। सभी को पहचान रहे हैं। रविवार को परिवारीजन के अलावा क्रिटिकल केयर मेडिसिन वार्ड के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत कर रहे हैं। उन्हें चार जुलाई को सीसीएम के आइसीयू में भर्ती किया गया था।

loksabha election banner

लखनऊ एसजीपीजीआइ में भर्ती भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का हालचाल लेने के लिए लगातार पार्टी के वरिष्ठ नेता पहुंच रहे हैं। रविवार केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग एवं जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कल्याण सिंह से भेंट की और डॉक्टर से उनके स्वास्थ्य लाभ के विषय में जानकारी प्राप्त की। दो बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जा चुके हैं और उनके इलाज की लगातार निगरानी कर रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ गुरुवार देर शाम को लखनऊ पहुंचे और उनका हालचाल जाना।

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआइ) के निदेशक डॉ. आरके धीमन ने सीसीएम के आइसीयू वार्ड में जाकर कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उपचार में लगे सीसीएम, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के डॉक्टरों से स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की। डॉक्टरों ने बताया कि कल्याण सिंह के महत्वपूर्ण पैरामीटर नियंत्रण में हैं। डॉ. आरके धीमान ने बताया कि कल्याण सिंह की स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। 

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को तीन जुलाई के देर रात लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत गंभीर होने के बाद चार जुलाई की शाम संजय गांधी पीजीआइ में शिफ्ट किया गया। उनको पीजीआइ के सीसीएम (क्रिटिकल केयर मेडिसिन) डिपार्टमेंट के आइसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) में भर्ती किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.