Move to Jagran APP

RKS Bhadauria :पूर्व एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कारिडोर के मुख्य नोडल अधिकारी

Ex Air Chief Marshal RKS Bhadauria राकेश कुमार सिंह भदौरिया को देश की रक्षा सेवा में करीब चार दशक की सेवा का अनुभव है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अब उनके इस अनुभव का लेने के लिए यूपीडीआईसी परियोजना का मुख्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

By JagranEdited By: Dharmendra PandeyPublished: Thu, 29 Sep 2022 05:43 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2022 05:43 PM (IST)
RKS Bhadauria :पूर्व एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कारिडोर के मुख्य नोडल अधिकारी
Ex Air Chief Marshal Rakesh Kumar Singh Bhadauria:

लखनऊ, जेएनएन। Ex Air Chief Marshal RKS Bhadauria: योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) ने पूर्व एयर चीफ मार्शल उत्तर प्रदेश के निवासी आरकेएस भदौरिया को सम्मानजनक पद प्रदान किया है। उनको उत्तर प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट डिफेंस कारिडोर (UP Defence Corridor) से जोड़ा गया है।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश सरकार ने बीते वर्ष 30 सितंबर को रिटायर पूर्व एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया को उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कारिडोर (UP Defence Industrial Corridor) का मुख्य नोडल अधिकारी नामित किया है। उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कारिडोर प्रदेश में उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथारिटी की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। इस प्रोजेक्ट के तहत उत्तर प्रदेश में तीन स्थान पर भारतीय एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र की विदेशी निर्भरता को कम करने के लिए भारत सरकार के प्रोत्साहन से उपकरण तथा उनके पुर्जे बनेंगे।

राकेश कुमार सिंह भदौरिया को देश की रक्षा सेवा में करीब चार दशक की सेवा का अनुभव है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अब उनके इस अनुभव का लेने के लिए यूपीडीआईसी (UPDIC) परियोजना का मुख्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार को इस प्रोजेक्ट में उनके अनुभव का लाभ होगा।

पूर्व एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह (आरकेएस) भदौरिया भारतीय वायुसेना में उच्च पदस्थ अधिकारी थे, जिनको काफी दूरदर्शी माना जाता है। भारतीय वायु सेना के पूर्व एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया को परम विशिष्ट सेवा पदक तथा अति विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया गया है।

भदौरिया की भागीदारी यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के विकास के लिए काफी उत्साहवर्धक होगी। वह भारतीय वायु सेना के पूर्व प्रमुख हैं, जो स्वदेशी रक्षा उद्योग का समर्थन करने और रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में आत्मा निर्भारत का समर्थन करने पर अत्यधिक ध्यान केंद्रित करते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.