Move to Jagran APP

शिवभक्ति के साथ देशभक्ति के नजारे पेश कर रही कांवड़ यात्रा, गली गली बम बम भोले

उत्तर प्रदेश में पावन सावन माह में चारों ओर हर-हर महादेव, बम भोले के जयकारों से संपूर्ण वातावरण गुंजित हो रहा है। बाबा भोले की झांकियां श्रद्धालुओं का मन मोह रही है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Tue, 07 Aug 2018 05:20 PM (IST)Updated: Tue, 07 Aug 2018 07:25 PM (IST)
शिवभक्ति के साथ देशभक्ति के नजारे पेश कर रही कांवड़ यात्रा, गली गली बम बम भोले
शिवभक्ति के साथ देशभक्ति के नजारे पेश कर रही कांवड़ यात्रा, गली गली बम बम भोले

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में पावन सावन माह में चारों ओर हर-हर महादेव, बम भोले के जयकारों से संपूर्ण वातावरण गुंजित हो रहा है। बाबा भोले की झांकियां श्रद्धालुओं का मन मोह रही है। कांवड़ यात्रियों से रास्ते भगवामय है। कई राजमार्गों पर तीन चार दिन के लिए वाहनों का आनाजाना बंद कर दिया गया है। इन मार्गों पर तरह तरह के नजारे देखने को मिल रहे हैं। शिवभक्ति के साथ देशभक्ति और बम भोले के साथ भारत माता की जय के घोष से माहौल भक्तिमय हो रहा है।

loksabha election banner

तस्वीरों में देखें-मंदिर मंदिर हर हर बम बम

राजमार्ग-58 तीन दिन तक बंद

तीन राज्यों को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-58 आज से तीन दिन के लिए बंद है। सोमवार रात से ही गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई। नौ अगस्त को महाशिवरात्रि के बाद रात 12 बजे के बाद ही वाहनों का आवागमन शुरू पाएगा। दरअसल, दिल्ली-रुड़की हाईवे से उप्र के अलावा दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान के कांवडिय़े गुजरते हैं। हाईवे पर कांवडिय़ों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।

जलाभिषेक कर भोले का आशीर्वाद

विभिन्न स्थानों पर सजे भोलेनाथ के मंदिरों में कांवडिय़ों  का हुजूम उमड़ता और जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करता रहा। कांवडिय़ों की भक्ति पर मौसम के बदलाव को  कोई असर नहीं दिखाई पड़ा। सुबह से कांवडिय़ों का आवागमन सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक अनवरत जारी रहा। अधिकांश कांवडि़ए फैजाबाद की ओर से जल लेकर वापस आते दिखााई दिए। जो गाजे-बाजे के साथ  धार्मिक स्थल शिवबाबा पहुंचे। भगवान शिव की प्रतिमा पर जलाभिषेक कर पूजन अर्चन कर आशीर्वाद मांगा। 

अयोध्या से कांवर लेकर पैदल पहुंचे अधिकांश 

कांवडिय़ों की आस्था बरसात पर भारी पड़ी। इसी तरह वाराणसी से जल लेकर पहुंचे कांवडिय़ों ने मालीपुर स्थित झारखंडी मंदिर में जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं नगर के शिवालाघाट स्थित शिव मंदिर, त्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर गांधीनगर, शिव मंदिर गायत्री शक्तिपीठ समेत अन्य मंदिरों मेंं शिवभक्तों की भीड़ लगी रही। सावन माह के आगाज के बाद से ही पूरा जिला भगवान भालेनाथ की भक्ति रस में सराबोर होता जा रहा है। भक्तिगीतों से वातावरण गुंजायमान हो गया है। हर तरफ हर हर महादेव एवं बोलबम के जयकारों से वातावरण गूंज रहा है।    

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता

अंबेडकरनगर में कांवडिय़ों के आवागमन को लेकर पुलिस महकमा लगातार मुस्तैद है। सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरूस्त दिखी। अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने सुबह धार्मिक स्थल शिवबाबा के साथ ही शिवाला घाट की सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की। उन्होंने यहां तैनात पुलिस कर्मियों को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया। वहीं सीओ सिटी धर्मेंद्र कुमार सचान एवं कोतवाल ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी  ने नगर क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर मंदिरों एवं शिवालयों की सुरक्षा की पड़ताल की। एसपी ने पैदल मार्च सुरक्षा के लिए फ्लैग मार्च किया। 

:


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.