Move to Jagran APP

Events in Lucknow Today: जानें लखनऊ में आज क्‍या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिन की शुरूआत

Events in Lucknow Today आज से शिक्षा बोर्ड के स्कूलों में कक्षा नौ से 12वीं तक की पढ़ाई शुरू होगी। स्कूल दो पालियों में सुबह 8.50 से दोपहर 3.20 बजे तक संचालित किये जाएंगे। शाम सात बजे ऐशबाग के रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन होगा।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 08:28 AM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 08:28 AM (IST)
Events in Lucknow Today: जानें लखनऊ में आज क्‍या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिन की शुरूआत
Events in Lucknow Today: आज से शिक्षा बोर्ड के स्कूलों में कक्षा नौ से 12वीं तक की पढ़ाई शुरू होगी।

लखनऊ, जेएनएन। Lucknow Top Events Today -  Events in lucknow Today on 19th Octuber 2020 - लखनऊ में सोमवार का दिन बेहद खास है। आज से शिक्षा बोर्ड के स्कूलों में कक्षा नौ से 12वीं तक की पढ़ाई शुरू होगी। स्कूल दो पालियों में सुबह 8.50 से दोपहर 3.20 बजे तक संचालित किये जाएंगे। वहीं, ऑनलाइन कार्यशाला, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान रायबरेली रोड में आयोजित की गई। शाम सात बजे ऐशबाग के रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन होगा। इसके साथ ही शहर में आज दिनभर होने वाली गतिविधियां इस प्रकार हैं... 

loksabha election banner

शहर में होने वाले कार्यक्रम

- सुबह 11 बजे, आनलाइन कार्यशाला, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान रायबरेली रोड।

- दोपहर एक बजे, यायावर रंगमंडल द्वारा कोरोना आधारित नाटक संकल्प का मंचन, पूर्वाभ्यास कक्ष, संगीत नाटक अकादमी।

- दोपहर तीन बजे, भातखंडे संगीत संस्थान अभिमत विश्वविद्यालय द्वारा नव शक्ति नव रस आनलाइन कार्यक्रम के तहत कथक प्रस्तुति।

- शाम साढ़े चार बजे, राष्ट्रीय कथक संस्थान द्वारा शक्तिरूपा कार्यक्रम, संस्थान परिसर एवं आनलाइन मंच पर।

- शाम पांच बजे, दैनिक जागरण लखनऊ के फेसबुक एक्टिविटी पेज पर संस्कारशाला सेशन में रिटायर्ड आइएएस डॉ. अनीता भटनागर जैन लाइव रहेंगी।

- शाम छह बजे, रामलीला का मंचन, गेस्ट हाउस सदर।

- शाम सात बजे, रामलीला का मंचन, रामलीला मैदान ऐशबाग।

- शाम सात बजे, दास्तानगो हिमांशु बाजपेयी की जुबानी बयान ए शहादत ए अली अकबर कार्यक्रम, सिब्तैनाबाद इमामबाड़, हजरतगंज।

- शाम आठ बजे, रामलीला का मंचन, पोस्टल ग्राउंड, राजाजीपुरम।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.