Move to Jagran APP

Events in Lucknow Today: जानें लखनऊ में आज क्‍या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी

Lucknow Top Events Today उत्‍तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल अपना जन्मदिन मनाने के लिए गोसाईगंज स्थित नारी बंदी निकेतन पहुंचेंगी। दोपहर 200 बजे से आत्मनिभर्र भारत में बुन्देलखण्ड की भूमिका तथा बुन्देली लोक संस्कृति का विकास पर संगोष्ठी होगी।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 07:13 AM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 07:13 AM (IST)
Events in Lucknow Today: जानें लखनऊ में आज क्‍या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी
दैन‍िक जागरण आपको शहर में आज दिनभर होने वाली गतिविधियां के बारे में बता रहा है।

लखनऊ, जेएनएन। Lucknow Top Events Today -  Events in Lucknow Today on 21th November 2020 - लखनऊ में शनिवार का दिन बेहद खास है। आज शाम चार बजे उत्‍तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल अपना जन्मदिन मनाने के लिए गोसाईगंज स्थित नारी बंदी निकेतन पहुंचेंगी। दोपहर 2:00 बजे से आत्मनिभर्र भारत में बुन्देलखण्ड की भूमिका तथा बुन्देली लोक संस्कृति का विकास पर संगोष्ठी होगी। इसके साथ ही शहर में आज दिनभर होने वाली गतिविधियां इस प्रकार हैं... 

loksabha election banner

शहर में शनिवार को होने वाले कार्यक्रम 

- शाम चार बजे उत्‍तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल अपना जन्मदिन मनाने के लिए गोसाईगंज स्थित नारी बंदी निकेतन पहुंचेंगी। यहां महिला बंदियों के साथ इस बार वह अपना जन्मदिन मनाएंगी। 

- वहीं, अनुरागिनी संस्था के तत्वावधान में शनिवार को शाम पांच बजे से आइसीसीएमआरटी प्रेक्षागृह, रिंग रोड, इंदिरानगर में बुंदेलखंड की लोक संस्कृति, लोक परम्पराओं एवं तीज त्योहारों पर आधारित बुंदेलखंड महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह करेंगे। 

- दोपहर 2:00 बजे से आत्मनिभर्र भारत में बुन्देलखण्ड की भूमिका तथा बुन्देली लोक संस्कृति का विकास पर संगोष्ठी होगी। 

- ग्लोबल इन्साइक्लोपीडिया ऑफ रामायण योजना में केंद्रीय संस्कृति विभाग, अयोध्या शोध संस्थान और बंगाल रामायण शोध समूह की ओर से अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन शनिवार को होगा। 

-“राम एंड रामकथा बियांड द बॉर्डर” शीर्षक वाली इस वेबिनार में अंतरराष्ट्रीय स्तर के वक्ता और कलाकार शामिल हो रहे हैं।

कलाकार करेंगे जागरूक

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को आलमबाग बस टर्मिनल पर कलाकारों द्वारा यात्रियों और परिवहन निगम कर्मियों को जागरूक किया जाएगा। अपराहन दो बजे से शाम चार बजे तक कार्यक्रम चलेंगे। इसी दौरान कोविड-19 के खतरे को लेकर भी यात्रियों को बस स्टेशन पर आगाह और जागरूक किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.