Move to Jagran APP

लखनऊ: 251 गीत गाकर दर्ज कराई इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए दावेदारी

लखनऊ पांच साल की उम्र से शुरू किया था गाना। सात से आठ घंटे तक करता था रियाज। गायक अनुराग शाह ने बताया कि 1950 से लेकर 2020 तक के गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। संगीत की तालीम बनारस घराने के पंडित छन्नूलाल मिश्र जी से ली है।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 08:46 AM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 08:46 AM (IST)
लखनऊ: 251 गीत गाकर दर्ज कराई इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए दावेदारी
लखनऊ: पांच साल की उम्र से शुरू किया था गाना। सात से आठ घंटे तक करता था रियाज।

लखनऊ, जेएनएन। शहर के गायक अनुराग शाह ने लगातार चार घंटे में 251 गीत गाकर अपनी दावेदारी इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड के लिए दर्ज करवाई है। हुसैनगंज स्थित एक होटल में हुए कार्यक्रम में उन्होंने 1950 से लेकर 2020 तक के गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। हमने की उनसे अब तक के सफर को लेकर बातचीत। जिससे आपको रूबरू करा रहे हैं। 

loksabha election banner

सात से आठ घंटे तक करता था रियाज

मैंने इस प्रयास के लिए बहुत मेहनत की है। प्रतिदिन सात से आठ घंटे तक रियाज करता था। इस कड़ी में मैंने लोगों को नए- पुराने गानों से रूबरू करवाया। कुछ चुनिंदा गाने पसंद किए थे और उनका ही अभ्यास किया करता था। जब मंच पर एक साथ प्रस्तुति दी तो लोगों ने भी इसका खूब आनंद लिया। इसके बाद मेरा अगला प्रयास गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए रहेगा। 

पांच साल की उम्र से शुरू किया था गाना

म्यूजिक ही मेरा पहला प्यार है। पांच साल की उम्र से मैंने गाना शुरू कर दिया था। संगीत की तालीम मैंने बनारस घराने के पंडित छन्नूलाल मिश्र जी से ली है। इसके अलावा मैंने भातखंडे से पढ़ाई की है। साथ ही शहर के तमाम विद्यालयों में संगीत प्रशिक्षण भी दे चुका हूं। यूपी रत्न, सहित तमाम सम्मान भी प्राप्त कर चुका हूं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.