लखनऊ में पाकिस्तानी विमान की इमरजेंसी लैंडिग
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमौसी लखनऊ में कल करीब मध्य रात्रि पाकिस्तान एयरलाइंस के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। विमान की लैंडिंग दिल्ली में होनी थी, लेकिन उसको दिल्ली में उतरने की इजाजत नहीं दी गई।
लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमौसी लखनऊ में कल करीब मध्य रात्रि पाकिस्तान एयरलाइंस के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। विमान की लैंडिंग दिल्ली में होनी थी, लेकिन उसको दिल्ली में उतरने की इजाजत नहीं दी गई।
कराची से बांग्लादेश जा रहे यात्री विमान में ईंधन कम था। इस कारण उसने दिल्ली में लैंडिंग की इजाजत मांगी थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से उसको दिल्ली में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। लखनऊ में विमान को ईंधन की कमी की बात कहकर उतारा गया था। ईंधन देने के बाद इस विमान को एक घंटे बाद टेक ऑफ करा दिया गया।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के चेयरमैन आरके श्रीवास्तव ने कल ही एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान उन्होंने मुख्य सचिव आलोक रंजन से मुलाकात की और प्रदेश में बनने वाले नए एयरपोर्ट को लेकर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ सफाई पर जहां संतुष्टि जताई वहीं पार्किंग एरिया के साथ यात्री सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया।