सहारनपुर में इमरजेंसी लैंडिग
लखनऊ। सपा सरकार के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री आशु मलिक के हेलीकाप्टर में अचानक तकनीकी खराब
By Edited By: Published: Tue, 08 Apr 2014 02:00 PM (IST)Updated: Tue, 08 Apr 2014 02:00 PM (IST)
लखनऊ। सपा सरकार के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री आशु मलिक के हेलीकाप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आने से सहारनपुर में इमरजेंसी लैंडिग करनी पड़ी।
बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे आशु मलिक कहीं चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे। सहारनपुर में हवा में ही हेलीकाप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। आनन-फानन में पायलेट ने सहारनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के चकवाली गाव में एक खेत में हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हेलीकाप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं। अभी हेलीकाप्टर खेत में ही खड़ा है। यह जानकारी नहीं हो सकी कि आशु मलिक प्रचार के लिए कहा जा रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें