Move to Jagran APP

लखनऊ में गो-एयर के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ से मुंबई के लिए गो-एयर के विमान जी-8-398 ने टेक ऑफ किया। इसके 15 मिनट बाद ही इस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हो गई। किसी अनहोनी की आशंका में यात्री काफी भयभीत हो गए।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 15 Jul 2016 06:42 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jul 2016 01:10 PM (IST)
लखनऊ में गो-एयर के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ (जेएनएन)। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमौसी पर एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग से खलबली मच गई। आज दिन में मुंबई जा रहे गो-एयर के विमान की टेक ऑफ के 15 मिनट बाद ही इमरजेंसी लैंडिंग हो गई।

loksabha election banner

लखनऊ से मुंबई के लिए गो-एयर के विमान जी-8-398 ने टेक ऑफ किया। इसके 15 मिनट बाद ही इस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हो गई। किसी अनहोनी की आशंका में यात्री काफी भयभीत हो गए, जबकि उनको छोडऩे आए उनके नाते-रिश्तेदार भी एयरपोर्ट के बाहर जमा हो गये।

यह भी पढ़ें- जब विमान के कॉकपिट में सेल्फी लेना पड़ा भारी, जानिए क्या है मामला

इस विमान में तकनीकी खराबी के बाद पायलट ने कुशलता से विमान को उतार लिया। विमान के उतरने के बाद यात्री बाहर आकर हंगामा करने लगे। यात्री काफी दहशत में थे। बाहर आने के बाद यात्री गो-एयर पर ïमुम्बई भेजने का दबाव बनाने लगे।

अमौसी एयरपोर्ट के डायरेक्टर पीके श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ यात्रियों ने अपनी यात्रा को रद कराया है। इसके अलावा अन्य यात्रियों को दूसरी एयरलाइन से मुंबई भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- हवाई यात्रा से पहले बेहद जरूरी है ये जानना

श्रीवास्तव ने बताया कि पायलट ने बड़ी समझदारी से विमान को सुरक्षित उतारा। तकनीकी खराबी के पता चलते ही पायलट ने विमान को लखनऊ वापस कर लिया। पायलट ने 15 मिनट उड़ान भरने के बाद ही लैंडिंग कराई। गो-एयर के पायलट ने 172 यात्रियों को जोखिम से बाहर किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.