आपात स्थिति में लखनऊ में उतारा गया विमान, यात्री की मौत
एक यात्री विमान को आपात स्थित में लखनऊ में उतारा गया। सूत्रों के मुताबिक इंडिगो 6ई258 का यात्री विमान कल दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में एक यात्री की हालत बिगड़ गई। उसे प्राथमिक उपचार दिया गया लेकिन उसकी हालत में सुधार न होने पर उसे
लखनऊ। एक यात्री विमान को आपात स्थित में लखनऊ में उतारा गया। सूत्रों के मुताबिक इंडिगो 6ई258 का यात्री विमान कल दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में एक यात्री ५२ वर्षीय शिव कुमार की हालत बिगड़ गई। उसे प्राथमिक उपचार दिया गया लेकिन उसकी हालत में सुधार न होने पर उसे उपचार के लिए लखनऊ में आपात स्थित में विमान को उतारा गया। उसे यहां के लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उपचार के दौरान इस यात्री की मृत्यु हो गई। वह उड़ीसा के पनिहर का रहने वाला है। चिकित्सकों के मुताबिक उसे दिल का दौरा पड़ा था।