Move to Jagran APP

Eid Mubarak 2020 : उत्तर प्रदेश में अमन के साथ मनाया जा रहा ईद पर्व, घरों में अदा की नमाज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम मंत्री और नेताओं ने प्रदेशवासियों को ईद उल फितर की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख एवं समृद्धि की कामना की है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 09:00 AM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 02:45 PM (IST)
Eid Mubarak 2020 : उत्तर प्रदेश में अमन के साथ मनाया जा रहा ईद पर्व, घरों में अदा की नमाज
Eid Mubarak 2020 : उत्तर प्रदेश में अमन के साथ मनाया जा रहा ईद पर्व, घरों में अदा की नमाज

लखनऊ, जेएनएन। कोरोना महामारी के प्रकोप ने हमारी सामाजिक और धार्मिक दिनचर्या में बदल कर रख दिया है। पूरे उत्तर प्रदेश में सोमवार को खुशियों का पर्व ईद उल फितर सादगी से मनाया जा रहा है। यह पहला मौका है जब ईदगाह में सामूहिक नमाज नहीं हो रही है। इस बार कोरोना महामारी के चलते लाॅकडाउन के कारण धार्मिक कार्यक्रमों व भीड़भाड़ वाले आयोजनों पर पाबंदी है। लोग घरों में ही ईद की नमाज अदा कर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं।

loksabha election banner

इस वक्त कोरोना वायरस जैसी महामारी के जारी कहर और लॉकडाउन के चलते कई तरह की लगी बंदिशें के बीच देश आज ईद मना रहा है। लोगों ने घरों में नमाज अदा कर अमन की दुआ मांगी। कोरोना वायरस ने इस बार मुसलमानों के इस सबसे बड़े त्यौहार की रौनक खत्म कर दी। न कोई ईदगाह गया और न ही मस्जिदों में सामूहिक नमाज के बाद लोग एक दूसरे के गले मिल सके। न ही इस बार दावतों के दौर होने हैं और न ही सेवई के सामूहिक जायके का आनंद मिलना है। इतना ही नहीं, लॉकडाउन के कारण बाजारों में भी कई तरह की बंदिशें लगी हुई हैं।

ईद के दिन यूपी के कई शहरों से  मारपीट और पथराव की घटनाएं भी समाने आई हैं। मेरठ के लिसाडी गेट के लकखीपुरा मै ईद की नमाज को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने पांच लोगो को गिरफ्तार किया है। वहीं अलीगढ़ के कस्बा दादों की मस्जिद में नमाज को लेकर सोमवार की सुबह मुस्लिम समाज के ही दो पक्ष आमने सामने आ गए। जमकर पथराव व मारपीट हुई। इस दौरान दो लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हटाया। सहारनपुर में दो परिवारों में कहासुनी के बाद गोली चल गई, जिसमें एक व्यक्ति के पैर में गोली लग गई है। 

सीएम योगी, राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम मंत्री और नेताओं ने प्रदेशवासियों को ईद उल फितर की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख एवं समृद्धि की कामना की है। अपने बधाई संदेश में राज्यपाल ने कहा कि ईद का पर्व हमें मोहब्बत, एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए घर से ही नमाज पढ़ें और आवश्यक एहतियात बरतें। सभी के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस अवसर पर सबको समाज में आपसी सौहार्द कायम करने का संकल्प लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि ईद का त्योहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है। खुशियों का यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करले के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है। सीएम योगी ने लॉकडाउन और शारीरिक दूरी का पूर्ण पालन करते हुए घर पर ही नमाज पढ़ें और ईद मनाएं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त व संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शुभकामनाएं दीं।

त्योहार मेल-मिलाप और खुशियां बांटने वाला

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने ईद की बधाई देते हुए कहा कि आपसी भाईचारा और सौहार्द मजबूत करने के साथ सामाजिक समरसता बनाने का संकल्प भी इस मौके पर लेना चाहिए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ईद उल फितर का त्योहार मेल-मिलाप और खुशियां बांटने वाला होता है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी शुभकामना संदेश जारी किया। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने ईद की बधाई देते हुए कहा कि मेल-मिलाप और खुशियों के त्योहार को एकजुटता से मनाया जाना चाहिए।

यही है असली हिंदुस्तान

अमरोहा के हसनपुर में ईद उल फितर के मौके पर ड्यूटी के दौरान हमराही कांस्टेबल असगर अली के नमाज अदा करते समय प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा न केवल उनके पास सुरक्षा में खड़े हो गए, बल्कि ईदगाह की पावन धरती पर हाथ जोड़कर खुद भी भक्ति में लीन होकर हाथ जोड़कर कोरोना वायरस से निजात के लिए कुछ इस तरह प्रार्थना करते नजर आए। इन दोनों खाकी वर्दी धारियों को देख लोग नतमस्तक हो गए।

पहली बार सूनी रही ईदगाह 

सहारनपुर नानौता के इतिहास में ईद के अवसर पर पहली बार ईदगाह सूनी रही। लोगों ने घरों में ईद की नमाज पढ़ी। सहारनपुर के देवबंद ईदगाह पर एहतीयात के तौर पर अधीकारी व पैरामिलिट्री फोर्स तैनात किया गया था। सहारनपुर के बेहट के 500 साल के इतिहास में पहली बार ईदगाह सूनी पड़ी रही। मुजफ्फरनगर में लोगों ने मुल्क की तरक्की और कोविड 19 से निजात की दुआ मांगी। अमरोहा के गजरौला में चौपला मस्जिद पर भी पुलिस तैनात रही।

घरों में अदा की गई नमाज

बाराबंकी में प्रेम व भाईचारे का प्रतीक ईद पर्व जिले में अमन के साथ मनाया जा रहा है। लोगों ने घरों में नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की व कोरोना से मुक्ति की दुआ मांगी। शहर स्थित ईदगाह में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस फोर्स भी तैनात की गई थी। शांति व्यवस्था के मद्देनजर ईदगाहों व मस्जिदों के आसपास प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस टीम मुस्तैद रही। लोगों ने परिवार के सदस्यों के साथ घरों में नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की व अमन चैन की दुआ मांगी। शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने के लिए अधिकांश लोगों ने गले मिलने के बजाय दूर-दूर से दुआ सलाम कर एक दूसरे को पर्व की बधाई दी। शहर के ईदगाह के इमाम मौलाना अबूजर ने पहले ही घरों में ईद मनाने के लिए लोगों से अपील की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.