Move to Jagran APP

खनन घोटाला : ईडी ने गायत्री प्रसाद की बेनामी संपत्तियों जानकारी जुटाई, अब जब्त करने की तैयारी

ईडी ने पूर्व मंत्री गायत्री की बेनामी संपत्तियों का ब्योरा जुटाया है। कई आइएएस अधिकारियों की संपत्तियों के बारे में भी जांच एजेंसी को अहम जानकारियों मिली हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sun, 18 Aug 2019 05:31 PM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 07:09 AM (IST)
खनन घोटाला : ईडी ने गायत्री प्रसाद की बेनामी संपत्तियों जानकारी जुटाई, अब जब्त करने की तैयारी
खनन घोटाला : ईडी ने गायत्री प्रसाद की बेनामी संपत्तियों जानकारी जुटाई, अब जब्त करने की तैयारी

लखनऊ, जेएनएन। सपा शासनकाल में हुए करोड़ों के खनन घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति समेत अन्य आरोपितों की संपत्तियां अटैच करने की तैयारी में है। ईडी ने पूर्व मंत्री गायत्री की कई बेनामी संपत्तियों का ब्योरा जुटाया है। इसके अलावा जांच के दायरे में आये कई आइएएस अधिकारियों की संपत्तियों के बारे में भी जांच एजेंसी को अहम जानकारियों मिली हैं।

loksabha election banner

ईडी ने बीते दिनों पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति से उनकी संपत्तियों को लेकर लंबी पूछताछ की थी। यह जानने का प्रयास किया था कि अवैध खनन से हुई काली कमाई का निवेश कहां किया गया है। ईडी को पूर्व मंत्री गायत्री के कई करीबियों की बोगस कंपनियों के बारे में भी ठोस जानकारी मिली थी। सूत्रों का कहना है कि जल्द ईडी पूर्व मंत्री की कुछ संपत्तियों को अटैच करने की तैयारी कर रही है।

इसके साथ ही खनन घोटाले में आरोपित आइएसस अधिकारी फतेहपुर के तत्कालीन डीएम अभय सिंह, देवरिया के तत्कालीन डीएम विवेक और एडीएम देवी शरण उपाध्याय की संपत्तियों का ब्योरा भी जुटाया गया है। ईडी तीनों आरोपित अधिकारियों से पूछताछ की तैयारी भी कर रही है। माना जा रहा है कि जल्द उन्हें नोटिस भेजी जायेगी। इसके अलावा आइएएस अधिकारी जीवेश नंदन व संतोष कुमार राय की संपत्तियों की जांच भी चल रही है। इन दोनों को भी पूछताछ के लिए नोटिस भेजे जाने की तैयारी है।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने हमीरपुर में हुए खनन घोटाले के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। बीते दिनों ईडी ने फतेहपुर, देवरिया, कौशाम्बी व शामली में हुए खनन घोटाले में भी केस दर्ज किया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.