Lohia Institute: कोविड हॉस्पिटल में बीमार स्टाफ की ड्यूटी, आंदोलन की धमकी
लखनऊ के लोहिया संस्थान के सीएमएस पर लगाया मनमानी का आरोप बीमार स्टाफ की ड्यूटी जबरन कोविड अस्पताल में लगाने का लगा आरोप सीएमएस ने रोस्टर जारी कर दिया। वहीं नर्सेज संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने आंदोलन दी चेतावनी अब आर पार लड़ाई का किया एलान कर दिया है।
लखनऊ, जेएनएन। कोरोना काल में लोहिया संस्थान में अफसर-कर्मचारियों में ठन गई। आरोप है कि सरकार के आदेश को दर किनार कर बीमार स्टाफ की ड्यूटी कोविड अस्पताल में लगा दी गई। कई बार अफसरों के समक्ष समस्या को उठाया। मगर, सीएमएस ने रोस्टर जारी कर दिया। ऐसे में अब आर-आर की लड़ाई का एलान कर दिया गया।
लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का शहीपथ पर कोविड अस्पताल है। यहां बारी-बारी से डॉक्टर-स्टाफ नर्स की ड्यूटी लगाई जा रही है। वहीं अक्टूबर का ड्यूटी रोस्टर जारी होते ही बवाल खड़ा हो गया। नर्सेज संघ के महामंत्री अमित शर्मा के मुताबिक करीब 19 स्टाफ का ड्यूटी रोस्टर जारी किया गया है। इसमें आठ के करीब ऑटो इम्यून डिजीज,गर्भवती व अस्थमा आदि बीमारियों से घिरी नर्स हैं। संस्थान के मेडिकल बोर्ड में इन कर्मचारियों का परीक्षण हुआ। विशेषज्ञों ने बीमारी की पुष्टि की। ऐसे में सरकार की गाइड लाइन के अनुसार बीमार कर्मचारियों की कोविड ड्यूटी नहीं लगाई जा सकती है। यह कर्मचारी हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रही हैं। इस संबंध में निदेशक डॉ. नुजहत हुसैन से शिकायत की गई। उन्होंने समस्या निस्तारण का हवाला दिया। वहीं बुधवार को सीएमएस डॉ. राजन भटनागर ने कोविड हॉस्पिटल में ड्यूटी का रोस्टर जारी कर दिया। ऐसे में कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बीमारी कर्मियों की ड्यूटी कोविड से नहीं हटी तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं सीएमएस डॉ. राजन भटनागर ने कहा कि इन कर्मियों की ड्यूटी कोविड अस्पताल के ग्रीन जोन में लगाई गई है। यह पेशेंट केयर में नहीं लगेंगे। संक्रमण का उनमें खतरा नहीं रहेगा। संबंधित मसले को वार्ता कर हल किया जाएगा।