डच तकनीक से निखरेगी कानपुर में गंगा, ताज नगरी में यमुना
आगरा में यमुना की सफाई और ताज नगरी की खूबसूरती निखारने में नीदरलैंड सहयोग करेगा। कानपुर में गंगा बेसिन में 1500 एकड़ भूमि सुधार,
लखनऊ (राज्य ब्यूरो) । आगरा में यमुना की सफाई और ताज नगरी की खूबसूरती निखारने में नीदरलैंड सहयोग करेगा। कानपुर में गंगा बेसिन में 1500 एकड़ भूमि सुधार, स्मार्ट सिटी, साइकिल ट्रैक और डेयरी उद्योगों को बढ़ावा देने में भी वह राज्य सरकार का सहयोगी बनेगा। पांच कालिदास मार्ग स्थित आवास पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में नीदरलैंड (डच) के राजदूत एलफॉन्सस स्टोलिंगा व मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने आधा दर्जन परियोजनाओं के अनुबंध (एएमयू) पर हस्ताक्षर किये।
उत्तर प्रदेश के समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें
मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों को वैज्ञानिक खेती के गुर बताने और तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने के लिये नीदरलैंड की मदद से स्किल डेवलेपमेन्ट केन्द्र खोला जायेगा। तीन सालों तक चलने वाले इस एमएमयू के अन्तर्गत स्मार्ट सिटी, उद्योग में ऊर्जा दक्षता, साइकिल ट्रैक, डेयरी और उद्यान के क्षेत्र में कार्य होंगे।
इससे कृषि उत्पादन बढ़ेगा। किसानों की आय बढ़ेगी। डेयरी उद्योग, आलू पर आधारित उद्योगों की स्थापना होगी, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। राज्य व नीदरलैंड सरकार किसानों की क्षमता विकास के लिये शोध को बढ़ावा देंगे और किसानों को शैक्षिक यात्राएं करायी जाएंगी।
उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें
इस क्षेत्र में पब्लिक प्राइवेट पाटर्नरशिप (पीपीपी) को भी महत्व दिया जायेगा। नगरीय अपशिष्ट और यातायात प्रबंधन में भी सहयोग लिया जायेगा। मुख्य सचिव ने बताया कि सितंबर 2014 में मुख्यमंत्री ने नीदरलैंड केडेयरी, पुष्प उद्योग और सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लांटों का अध्ययन किया था। उसी श्रंखला में अब अनुबंध किया गया है। आगरा में यमुना की सफाई और सीवेज ट्रीटमेन्ट पर सबसे पहले काम शुरू होगा। नीदरलैंड कितना निवेश करेगा, इसका ब्यौरा तैयार हो गया है। इससे पहले राजदूत एलफॉन्सस स्टोलिंगा ने सचिवालय एनेक्सी जाकर मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार आलोक रंजन से मुलाकात की और उत्तर प्रदेश में निवेश व परियोजनाओं पर चर्चा की। एएमयू पर हस्ताक्षर के समय मंत्री राजेन्द्र चौधरी मौजूद थे।