Move to Jagran APP

Dussehra: आज ऐशबाग में जलेगा लखनऊ का सबसे ऊंचा रावण, नहीं लगे कुंभकर्ण-मेघनाद के पुतले

Dussehra 2022 लखनऊ में दशहरे पर रावण दहन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। राजधानी का सबसे ऊंचा रावण ऐशबाग रामलीला मैदान में है। इसकी तैयार‍ियां अंत‍िम चरण में हैं। पहली बार यहां कुंभकरण-मेघनाद का पुतला नहीं जलाया जाएगा।

By Jagran NewsEdited By: Anurag GuptaPublished: Tue, 04 Oct 2022 04:12 PM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2022 11:36 AM (IST)
Dussehra: आज ऐशबाग में जलेगा लखनऊ का सबसे ऊंचा रावण, नहीं लगे कुंभकर्ण-मेघनाद के पुतले
Vijayadashami 2022: सर तन से जुदा, कट्टर पंथी विचारधारा और राष्ट्रविरोधी ताकतोंं का समूल नाश थीम पर जलेगा रावण।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। Dussehra 2022: रामलीला मंचन के बाद अब दशहरे पर रावण दहन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बुधवार को राजधानी का सबसे ऊंचा रावण ऐशबाग रामलीला मैदान में जलेगा। कमेटी के सचिव आदित्य द्विवेदी ने बताया कि सर तन से जुदा, कट्टर पंथी विचारधारा और राष्ट्रविरोधी ताकतोंं का समूल नाश थीम पर जलने रावण के दहन के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। बुधवार शाम 8:30 बजे होने वाले दहन से पहले आतिशबाजी होगी। 70 फीट ऊंचे रावण के दहन से पहले एक घंटे तक आतिशबाजी होगी। 400 साल के बाद पहली बार यहां कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला नहीं जलाया जाएगा।

loksabha election banner

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे रावण का वध

कानपुर रोड एलडीए कालोनी के जय जगत पार्क में आलमबाग से श्रीराम की विजय शाेभायात्रा के साथ रावण व कुंभकरण के पुतले का दहन होगा। संयोजक सदस्य अनिल कुमार ने बताया कि कमेटी के अध्यक्ष सौरभ सिंह मोनू, अतुल तिवारी के साथ शाम पांच बले आलमबाग से रथ व बैंडबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी और रात नौ बजे रावण और कुंभकरण के पुतले का दहन किया जाएगा।

मैदान में होगा श्रीराम-रावण का युद्ध

दहन से पहले एक घंटे तक आतिशबाजी और मैदान में श्रीराम-रावण का युद्ध होगा। रावण का पुतला 40 फीट और मेघनाद का 35 फीट ऊंचा होगा। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर और विधायक राजेश्वर सिंह पुतले का दहन करेंगे।

गोमतीनगर में अनुराग यादव करेंगे दहन

गोमतीनगर के बड़ी जुगौली रेलवे क्रांसिंग के पास रावण व कुंभकरण का पुतला जलाया जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि 40 फीट ऊंचे रावण और 35 फीट ऊंचे कुंभकरण के पुतले का दहन होगा। राज आठ बजे समाजवादी पार्टी के नेता अनुराग यादव दहन करेंगे। दहन से पहले श्रीराम सेना और रावण सेना के बीच युद्ध का प्रदर्शन होगा। 30 मिनट की आतिशबाजी के साथ दहन होगा।

आतिशबाजी के मुकाबला के बाद जलेगा रावण

कानपुर रोड सेक्टर एच रामलीला समिति के अध्यक्ष गोपाल जी मिश्रा ने बताया कि सचिव आयोग शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद रात्रा और विजय कुमार यादव के संयोजन में शोभायात्रा के साथ रात नौ बजे रावण के 45 फीट और मेघनाद के 40 फीट रावण के पुतले का दहन होगा। केंद्रीय शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर, विधायक राजेश्वर सिंह और महापौर महापौर संयुक्ता भाटिया पुतले का दहन करेंगी। दहन से पहले शाम 7:30 बजे से लखनऊ के नजमा आतिशबाज और बाराबंकी के नर मुहम्मद के बीच आतिशबाजी का मुकाबला होगा।

एचएएल में जलेगा 40 फीट का रावण

एचएएल परिसर में शाम 7:30 बजे एचएएल के महाप्रबंधक सुनील कुमार श्रीवास्तव 40 फीट ऊंचे रावण और 35 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतले का दहन करेंगे। आतिशबाजी के साथ शाम दहन होगा। परिसर में केवल एचएएल के लोगोंं का ही प्रवेश होगा।

केवल रावण का पुतला जलेगा

चिनहट में 30 फीट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। कमेटी के दिलीप ने बताया कि विधायक योगेश शुक्ला शाम आठ बजे पुतले का दहन करेंगे। आतिशबाजी के साथ होने वाले दहन से पहले श्रीराम-रावण युद्ध होगा। दहन के दूसरे दिन शोभायात्रा और राज्याभिषेक होगा। यहां कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन नहीं होगा। 

मौसमगंज 30 फीट ऊंचा जलेगा रावण

डालीगंज के मौसमगंज रामलीला समिति की ओर से शाम सात बजे से श्रीराम-रावण युद्ध होगा। रामलीला समिति के अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि निर्देशक शिव कुमार के संयोजन में पहले श्रीराम-रावण युद्ध होगा। रावण के 30 फीट ऊंचे पुतले का दहन विधायक डा.नीरज बोरा करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.