विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Lucknow: मोहनलालगंज डंपर हादसे में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, चालक पर केस दर्ज

Published: Thu, 02 Apr 2026 07:36 PM (IST)

मोहनलालगंज में गिट्टी लदे डंपर की चपेट में आए अजय कुमार की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गिट्टी लदे डंपर की चपेट में आए अजय कुमार।

  2. इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में हुई मौत।

  3. भाई ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

संवाद सूत्र, मोहनलालगंज (लखनऊ)।  बुधवार को गिट्टी लदे डंपर की चपेट में आए अजय कुमार की इलाज के दौरान गुरुवार को ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। पीड़ित के भाई ने चालक पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पीजीआइ निवासी अजय कुमार किसी काम से मोहनलालगंज के हरिकांशगढ़ी में आए थे, जहां डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी थी।

टक्कर के बाद अजय के पैरों में गंभीर चोटे आई थी। पुलिस ने उन्हें अपेक्स ट्रामा में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद पीड़ित के भाई विनोद कुमार ने चालक के विरुद्ध तहरीर दी जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।