Move to Jagran APP

UP Weather Update: बूंदाबांदी ने प्रदेश में बढ़ाई सिहरन, तापमान में दर्ज हुई गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार की सुबह पूर्वी उत्तर प्रदेश के लखनऊ हरदोई कानपुर लखीमपुरखीरी बहराइच अयोध्या के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर मेरठ बरेली उरई झांसी नजीबाबाद आगरा अलीगढ़ और आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी हुई है।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 04:31 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 04:31 PM (IST)
UP Weather Update: बूंदाबांदी ने प्रदेश में बढ़ाई सिहरन, तापमान में दर्ज हुई गिरावट
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। गुरुवार को बढ़े तापमान के बाद शुक्रवार की सुबह बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक आ गयी। वहीं दोपहर में भी धूप के साथ बूंदाबांदी ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार की सुबह पूर्वी उत्तर प्रदेश के लखनऊ, हरदोई, कानपुर, लखीमपुरखीरी, बहराइच, अयोध्या के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, मेरठ, बरेली, उरई, झांसी, नजीबाबाद, आगरा, अलीगढ़ और आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी हुई है। इसकी वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।

loksabha election banner

इसके उलट न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है वहीं न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में दिनभर बूंदाबांदी होती रहेगी।

वहीं शनिवार को मौसम साफ रहेगा। इसके अलावा अगले एक हफ्ते तक सुबह 400 से 1000 मीटर तक कोहरा भी छाएगा। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार और सोमवार को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बादल और बूंदाबांदी होने की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही कोहरा भी छाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.