विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीएचयू के प्रोफेसर डॉ. आरएन त्रिपाठी बने चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति

Published: Thu, 29 Oct 2026 08:00 AM (IST)

बीएचयू के प्रोफेसर डॉ. आरएन त्रिपाठी को जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट का कुलपति नियुक्त किया गया है।

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के प्रोफेसर डॉ. आरएन त्रिपाठी को जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट का कुलपति नियुक्त किया गया है।

उत्तर प्रदेश जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2023 की धारा 10(1) के तहत यह नियुक्ति की गई है।

डॉ. त्रिपाठी का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष का होगा। कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की ओर से बुधवार को स्वीकृति प्रदान की गई।