Move to Jagran APP

RMLNLU में अब ऑनलाइन होंगी BA-LLB ऑनर्स और LLM की परीक्षाएं, यहां देखिए पूरा शेड्यूल

डॉ.राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विवि प्रशासन ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम। बीएएलएलबी विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 और एलएलएम की परीक्षाएं 22 मार्च से। आनलाइन होंगी परीक्षाएं। ये परीक्षाएं नवंबर-2020 में होनी थीं लेकिन कोविड की वजह से टल गई थीं।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 09:33 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 09:33 PM (IST)
RMLNLU में अब ऑनलाइन होंगी BA-LLB ऑनर्स और LLM की परीक्षाएं, यहां देखिए पूरा शेड्यूल
बीएएलएलबी विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 और एलएलएम की परीक्षाएं 22 मार्च से।

लखनऊ, जेएनएन।  डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ने बीएएलएलबी (आनर्स) बैच 2020-25 और एलएलएम (एक वर्षीय) प्रथम सेमेस्टर-बैच 2020-2021 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया। बीएएलएलबी विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 मार्च और एलएलएम की परीक्षाएं 22 मार्च से आनलाइन होंगी।

loksabha election banner

विश्वविद्यालय में कुछ छात्रों की पढ़ाई आफलाइन शुरू होने के बाद माना जा रहा था कि परीक्षाएं भी आफलाइन होंगी लेकिन, विश्वविद्यालय ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षाए आनलाइन ही होंगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. मनीष सिंह ने परीक्षाओं का कार्यक्रम एवं निर्देश वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। ये परीक्षाएं नवंबर-2020 में होनी थीं, लेकिन कोविड की वजह से टल गई थीं।

बीएएलएलबी प्रथम सेमेस्टर परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा की तिथि      -      विषय

15 मार्च :             सोशियोलाजी-1

16 मार्च :             इकोनामिक्स-1

17 मार्च :             साइकोलाजी-1

18 मार्च :            हिस्ट्री -1

19 मार्च :            पालीटिकल साइंस-1

22 मार्च :            इंग्लिश-1

23 मार्च :            बेसिक्स आफ लेजिसलेशन 

24 मार्च :           बेसिक्स आफ केस ला

इनका रखें ध्यान

  • परीक्षा में प्रश्न पत्र डाउनलोड करने से लेकर आंसरशीट अपलोड करने के लिए पांच घंटे मिलेंगे।
  • बीएएलएलबी के प्रश्न पत्र के सेक्शन-ए छह दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में से तीन हल करने होंगे।
  • प्रश्न पत्र के सेक्शन-बी में चार लघुत्तरीय प्रश्नों में से दो करने होंगे।
  • प्रत्येक पेपर 70 अंकों का होगा।
  • एलएलएम प्रथम सेमेस्टर में प्रश्न पत्र के सेक्शन-ए में पांच दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में से तीन हल करने होंगे।
  • प्रश्न पत्र के सेक्शन-बी में चार लघु उत्तरीय प्रश्न में से दो करने होंगे।
  • प्रत्येक पेपर 80 अंकों का होगा।
  • परीक्षा तिथि के दिन सुबह 11 बजे प्रश्न पत्र विवि की वेबसाइट www.rmlnlu.ac.in/ पर दिए गए लिंक www.rmlnlu.ac.in/onlinesemexam.html से डाउनलोड होंगे।
  • शाम चार बजे के बाद कोई भी आंसर शीट सबमिट नहीं होगी।

प्रवक्ता, डा. राम मनोहर लोहिया विधि विवि डा. अलका सिंह के मुताबिक, बीएएलएलबी प्रथम सेमेस्टर (विषम) की परीक्षाएं 15 से 24 मार्च और एलएलएम प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 से 26 मार्च तक आनलाइन होंगी। निर्देश वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.