Move to Jagran APP

UP MLC Election: बरेली-मुरादाबाद से भाजपा के डा. जयपाल सिंह और झांसी-इलाहाबाद से BJP के बाबूलाल तिवारी जीते

UP MLC Election 2023 झांसी-इलाहाबाद खण्ड शिक्षक विधायक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बाबूलाल तिवारी विजयी हुए। उन्होंने तीन बार के एमएलसी सुरेश त्रिपाठी को पराजित किया है। वहीं बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निवार्चन में भाजपा के डा. जयपाल सिंह 51257 मतों से जीते हैं।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraPublished: Fri, 03 Feb 2023 09:17 AM (IST)Updated: Fri, 03 Feb 2023 09:26 AM (IST)
UP MLC Election: बरेली-मुरादाबाद से भाजपा के डा. जयपाल सिंह और झांसी-इलाहाबाद से BJP के बाबूलाल तिवारी जीते
UP MLC Election 2023: बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निवार्चन में हैट्र‍िक लगाने वाले भाजपा प्रत्‍याशी डा. जयपाल सिंह

झांसी/बरेली, जागरण संवाददाता। बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निवार्चन में भाजपा के डा. जयपाल सिंह व्यस्त की हैट्रिक लगी है। डा. जयपाल ने 51257 मतों से जीत हास‍िल की है।

loksabha election banner

बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निवार्चन में भाजपा के डा. जयपाल सिंह व्यस्त ने गुरुवार रात दो बजे तक निर्णायक बढ़त प्राप्त कर ली थी। पांच चरणों की प्रथम वरीयता मतगणना में वह सपा के शिव प्रताप सिंह यादव से 36,323 मतों से आगे थे। भाजपा को 49, 018 जबकि सपा को 12, 695 मत मिले थे। भाजपा के डा. जयपाल सिंह व्यस्त को प्रथम वरीयता के 50 प्रतिशत से अधिक मत मिल चुके थे।

इस बार स्नातक निर्वाचन में 1.78 लाख मतदाता थे, इनमें 53 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। गुरुवार सुबह से 14 टेबलों पर चार-चार कर्मचारी लगातार मतपत्रों की छंटाई शुरू हुई। यह कार्य शाम 5.30 बजे तक चला। इसके बाद मतों की गितनी शुरू हुई। पहले ही चरण से भाजपा के डा. जयपाल सिंह व्यस्त ने बढ़त बना ली। उन्हें 8578 मत मिले, जबकि सपा के शिवप्रताप सिंह यादव को 3791 मत प्राप्त हुए थे। दूसरे चरण भाजपा प्रत्याशी के 17441 मत हो चुके थे, जबकि सपा को 7534 मत मिले थे। तीसरे चरण में भाजपा को 27029 और सपा को 10154 मत मिले थे। चौथे चरण में बढ़त के साथ भाजपा को 38096 और दूसरे नंबर पर सपा को 11402 मत प्राप्त हुए थे। पांचवें चरण में भाजपा की बढ़त और अधिक हो गई।

वहीं झांसी-इलाहाबाद खण्ड शिक्षक विधायक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बाबूलाल तिवारी विजयी। उन्होंने तीन बार के एमएलसी सुरेश त्रिपाठी को पराजित किया। तीसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के डा. एसपी सिंह रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.