Move to Jagran APP

दो माह बाद घरेलू उड़ानों का संचालन शुरू, मुंबई-कोलकाता और हैदराबाद से विमान सेवाएं तीन दिन निरस्त

लखनऊ से घरेलू उड़ानों का संचालन शुरू कर दिया है। हवाई अड्डे पर स्कैनिंग से लेकर तमाम सावधानियां बरती जा रही हैंं। अहमदाबाद को उड़ा पहला विमान। गो एयर एक जून से करेगा शुरुआत।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 09:40 AM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 03:00 PM (IST)
दो माह बाद घरेलू उड़ानों का संचालन शुरू, मुंबई-कोलकाता और हैदराबाद से विमान सेवाएं तीन दिन निरस्त
दो माह बाद घरेलू उड़ानों का संचालन शुरू, मुंबई-कोलकाता और हैदराबाद से विमान सेवाएं तीन दिन निरस्त

लखनऊ, जेएनएन। करीब दो महीने बाद लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर राष्ट्रीय एयरपोर्ट से विमान सेवा की शुरुआत कुछ महत्वपूर्ण रूटों पर शुरू हो गई। इंडिगो एयर लाइन का सुबह 5:45 बजे विमान अहमदाबाद रवाना हुआ। जिससे जाने के लिए यात्री रात तीन बजे से एयरपोर्ट पहुंचे। हालांकि, लखनऊ से मुंबई को भी इंडिगो का विमान रवाना हुआ। लेकिन महारास्ट्र सरकार के मना करने पर मुंबई से लखनऊ आने वाली उड़ान रद्द कर दी गई।

loksabha election banner

मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद यात्रियो को उनकी उड़ान निरस्त होने की सूचना मिली। इनके अलावा हैदराबाद और कोलकाता से लखनऊ आने वाला इंडिगो का विमान भी रद्द हो गया। अब बुधवार तक मुंबई , कोलकाता और हैदराबाद के बीच विमान सेवाएं निरस्त रहेंगी। वहीं, गो एयर एक जून से अपनी फ्लाइट शुरू करेगा।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने रोजाना लखनऊ आने वाले 55 में से 27 विमानों को शुरू करने का निर्णय लिया था। इसमें लखनऊ से दिल्ली इंडिगो की चार, गो एयर की दो, विस्तारा की दो और एयर इंडिया की एक फ्लाइट थी। गो एयर एक जून से जबकि विस्तारा 28 मई से उड़ान शुरू करेगा। इंडिगो और विस्तारा ने अपनी विमान सेवा शुरू की है। इसी तरह लखनऊ से मुंबई के बीच इंडिगो की अलग अलग दिनों की पांच और गो एयर की एक उड़ान को मंजूरी मिली थी।

अब इंडिगो की मुंबई की उड़ान बुधवार तक निरस्त हो गई है। लखनऊ से अहमदाबाद को इंडिगो की दो उड़ान शुरू हुई है। जबकि गो एयर के तीन विमान एक जून से उड़ान भरेंगे। बंगलुरू के लिए इंडिगो की तीन उड़ान को अनुमति मिली है। लखनऊ से हैदराबाद के बीच और कोलकाता के लिए इंडिगो बुधवार तक विमान निरस्त रखेगा।

 

लखनऊ से दिल्ली 

  • इंडिगो की 6ई 0906 लखनऊ दिल्ली
  • इंडिगो 6ई 0243 लखनऊ दिल्ली
  • इंडिगो 6ई 0306 लखनऊ दिल्ली
  • इंडिगो 6ई 6528 लखनऊ दिल्ली
  • गो एयर जी8-175 लखनऊ दिल्ली
  • गो एयर जी8-269 लखनऊ दिल्ली
  • एयर इंडिया एआई 812 लखनऊ दिल्ली
  • विस्तारा यूके 641 लखनऊ दिल्ली
  • विस्तारा यूके 642 लखनऊ दिल्ली

लखनऊ से मुम्बई 

  • गो एयर जी8-307 लखनऊ मुम्बई
  • इंडिगो 6ई 0685 लखनऊ मुम्बई
  • इंडिगो 6ई 5317 लखनऊ मुम्बई
  • इंडिगो 6ई 0712 लखनऊ मुम्बई
  • इंडिगो 6ई 5318 लखनऊ मुम्बई
  • इंडिगो 6ई 0106 लखनऊ मुम्बई

 

लखनऊ से अहमदाबाद 

  • इंडिगो 6ई-0142 लखनऊ अहमदाबाद
  • इंडिगो 6ई-0244 लखनऊ अहमदाबाद
  • गो एयर जी8-731 लखनऊ अहमदाबाद
  • गो एयर जी8-109 लखनऊ अहमादबाद
  • गो एयर जी8-806 लखनऊ अहमदाबाद

 

लखनऊ से बंगलुरु

  • इंडिगो 6ई 454 लखनऊ बंगलुरू
  • इंडिगो 6ई 0325 लखनऊ बंगलरु
  • इंडिगो 6ई 0451 लखनऊ बंगलरु

लखनऊ से हैदराबाद

  • इंडिगो 6ई 0732 लखनऊ हैदराबाद
  • इंडिगो 6ई 0844 लखनऊ हैदराबाद

लखनऊ से कोलकाता 

  • इंडिगो 6ई 6157 लखनऊ कोलकाता

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.