क्लीनिक पर चली गोली डॉक्टर की मौत, हत्या और आत्महत्या में उलझी गुत्थी Hardoi News
हरदोई में संदिग्ध हालत में गोली लगने से हुई चिकित्सक की मौत। हत्या या आत्महत्या में उलझा मामला। मौके से नहीं मिला कोई हथियार।
By Anurag GuptaEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 11:39 AM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 11:39 AM (IST)
हरदोई, जेएनएन। जिले के पाली कस्बे में रविवार की सुबह गोली चलने की आवाज से सनसनी फैल गई। क्लीनिक पर बैठे एक डॉक्टर की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई। मौके से पुलिस को कोई भी शस्त्र नहीं मिला। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। जिसकी वजह से मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ गया है।
जिले के पाली कस्बे में रविवार की सुबह डॉक्टर विवेक अपनी क्लीनिक पर बैठे हुए थे। इतने में कैबिन से गोली चलने की आवाज आई। पिता का कहना है कि गोली की आवाज सुनकर दौड़कर आए तो क्लीनिक पर विवेक का शव पड़ा था। वहीं पुलिस ने बताया परिस्थितियां आत्म हत्या की तरफ इशारा कर रही हैं। विवेक के सिर पर सटकर गोली लगी थी। पुलिस ने घर पर मौजूद एक राइफल और बंदूक को कब्जे में ले लिया है।
थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि मामला आत्म हत्या का है। परिवारजनों ने शस्त्र मौके से हटा दिया है, लेकिन सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच हो रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें