Move to Jagran APP

Dilip Tirkey: हाकी इंडिया की कमान दिलीप तिर्की के हाथ में आने से पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ियों को बड़ी आस

Dilip Tirkey Hockey India दिलीप तिर्की के हाकी इंडिया का नया अध्यक्ष चुने जाने पर पूर्व ओलंपियन सुजीत कुमार के साथ ही भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान डा. राम प्रकाश (आरपी) सिंह को काफी बेहतरी की संभावना है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 24 Sep 2022 06:20 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2022 06:20 PM (IST)
Dilip Tirkey: हाकी इंडिया की कमान दिलीप तिर्की के हाथ में आने से पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ियों को बड़ी आस
Dilip Tirkey- Sujeet Kumar and Dr. RP Singh

लखनऊ [धर्मेन्द्र पाण्डेय]। Dilip Tirkey Hockey India: भारत के राष्ट्रीय खेल हाकी के प्रशासन यानी हाकी इंडिया (Hockey India) की कमान पहली बार किसी खिलाड़ी को मिलने से हाकी के दिग्गज काफी प्रसन्न और आशान्वित भी हैं।

loksabha election banner

तीन ओलंपिक और दो एशियाई खेलों में भारतीय हाकी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले दिलीप तिर्की को शुक्रवार को निर्विरोध हाकी इंडिया का अध्यक्ष चुना गया। इसमें उत्तर प्रदेश की बड़ी भूमिका रही। हाकी उत्तर प्रदेश के राकेश कात्याल ने अध्यक्ष पद के चुनाव में अपना नामांकन वापस ले लिया।

ओडिशा हाकी प्रमोशन काउंसिल के चेयरमैन के पद पर रहकर भारत की हाकी को नई दिशा देने वाले दिलीप तिर्की अब हाकी विश्व कप के आयोजन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। 2004 में पद्मश्री मश्री तथा 2002 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित दिलीप टिर्की बीजू जनता दल के कोटे से 2012 से 2018 तक राज्यसभा के सदस्य भी थे।

412 अंतरराष्ट्रीय हाकी मैच

भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान तथा 412 अंतरराष्ट्रीय हाकी मैच खेलने वाले दिलीप तिर्की के हाकी इंडिया का नया अध्यक्ष चुने जाने पर पूर्व ओलंपियन सुजीत कुमार के साथ ही भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान डा. राम प्रकाश (आरपी) सिंह को काफी बेहतरी की संभावना है। पूर्व हाकी खिलाड़ी बेहतर ढंग से सभी स्तर पर टीम बनाकर काम देख सकेंगे।

मजबूत टीम बनाकर काम करें टिर्की : सुजीत कुमार

कोरिया के सियोल ओलिंपिक में भारतीय हाकी टीम के सदस्य रहे सुजीत कुमार को दिलीप तिर्की से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि तिर्की काफी मेहनती खिलाड़ी थे और हाकी के हर मर्म से वह भली भांति परिचित भी हैं। तिर्की के हाकी का प्रशासक बनने से हम सभी काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि अच्छी बात है कि उनके जैसा खिलाड़ी हाकी इंडिया का अध्यक्ष बना है। वह पहले से ही ओडिशा में हाकी के विकास के लिए काफी काम कर रहे हैं।

हाकी के विकास के लिए ऐसा कदम उठाएं

मूलत: प्रयागराज के सुजीत कुमार ने कहा कि अब दिलीप तिर्की हाकी के विकास के लिए ऐसा कदम उठाएं, जिससे कोई उंगली ना उठा सके। उन्होंने कहा कि भारत विशाल देश है और कई राज्यों में हाकी का व्यापक विस्तार तथा विकास नही हो पा रहा है। तिर्की सबसे पहले इस ओर ध्यान दें। सलेक्शन कमेटी में पूर्व ओलिंपियन को शामिल करें और उनकी बड़ी टीम बनाएं। जिससे कि इनकी अधिक खिलाड़ी पर नजर बने। अब तिर्की को एक प्रशासक के रूप में मजबूत टीम बनाकर काम करना होगा।

खिलाड़ी बेहतर ही काम करेगा : आरपी सिंह

भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान और उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक डा राम प्रकाश सिंह ने भी दिलीप टिर्की के हाकी इंडिया का मुखिया बनने पर प्रसन्नता जाहिर की है। आरपी सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश तथा झारखंड से अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का दिलीप तिर्की के समर्थन में नाम वापस लेना उनकी लोकप्रियता को साबित करता है। आरपी सिंह सीन‍ियर भारतीय हाकी टीम के सलेक्टर तथा हाकी उत्तर प्रदेश के महासचिव भी हैं।

दिलीप टिर्की काफी परिपक्व

उन्होंने कहा कि हाकी खिलाड़ी को एक प्रशासक के रूप में काफी चुनौती का सामना करना पड़ता है। मेरा मानना है कि दिलीप तिर्की काफी परिपक्व हैं और हर चुनौती का बेहतर ढंग से सामना करने में भी काफी सक्षम हैं। भारत को अगले वर्ष हाकी विश्व कप की मेजबानी भी करनी है। ओडिशा में 13 से 29 जनवरी 2023 तक इसके मुकाबले होंगे। दिलीप टिर्की के नेतृत्व में हम इसको भी बेहतर ढंग से आयोजित कर लेंगे।

खिलाड़ियों का दबदबा

दिलीप तिर्की से पहले कल्याण चौबे अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के और आदिले सुमरिवाला भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष बने हैं। सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.