Move to Jagran APP

SGPGI Employees Federation Election: धर्मेश दोबारा चुने गए महामंत्री और जितेंद्र बने अध्यक्ष

अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में जितेंद्र ने जबकि महामंत्री में धर्मेश कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी को हराया। यह दोनों ही अध्यक्ष और महामंत्री पर दोबारा चुने गए हैं। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनीता सिंह और भीमराज सिंह चुने गए हैं।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 10:57 AM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 10:57 AM (IST)
SGPGI Employees Federation Election: धर्मेश दोबारा चुने गए महामंत्री और जितेंद्र बने अध्यक्ष
कर्मचारी महासंघ के चुनाव के परिणाम की देर रात हुई घोषणा।

लखनऊ, जेएनएन। संजय गांधी पीजीआई कर्मचारी महासंघ का चुनाव शुक्रवार को पूरा हुआ। मतदान के बाद हुई मतगणना में जितेंद्र यादव अध्यक्ष और धर्मेश कुमार फिर से महामंत्री चुने गए। इससे पहले भी यह दोनों ही अध्यक्ष और महामंत्री रहे हैं। अधिकतर प्रत्याशी पदाधिकारी दोबारा चुने गए हैं। देर रात परिणाम घोषित हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी योगेन्द्र कुमार भारद्वाज ने बताया कि चुनाव के बाद ही मतगणना शुरू की गई। कई चक्रों में हुई मतगणना में जितेंद्र कुमार यादव को अध्यक्ष और धर्मेश कुमार को महामंत्री घोषित किया गया है।

loksabha election banner

अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में जितेंद्र ने जबकि महामंत्री में धर्मेश कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी को हराया। यह दोनों ही अध्यक्ष और महामंत्री पर दोबारा चुने गए हैं। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनीता सिंह और भीमराज सिंह चुने गए हैं। उपाध्यक्ष पद पर वीर सिंह व भगवती प्रसाद चुने गए। इसके अलावा वरिष्ठ मंत्री आरती वर्मा, संयुक्त मंत्री आबिद अली व मंजूलता यादव, कार्यालय मंत्री केपी सिंह, संगठन मंत्री चंद्रप्रभा व राजकुमार और कोषाध्यक्ष वीरेंद्र यादव चुने गए। जबकि प्रचार मंत्री पर निर्विरोध रमेश गौतम और विजय कुमार घोषित किए गए। कार्यकारिणी में अवधेश कुमार रावत, नंद किशोर चौरसिया, आदित्य कुमार अवस्थी, शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, कृष्ण पाल सिंह व सैय्यद आबिद अली रिजवी सदस्य चुने गए।

कर्मचारी संघ की अध्यक्ष सावित्री सिंह, नर्सिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा शुक्ला, मेडिटेक एसोसिएशन के महामंत्री सरोज वर्मा और अध्यक्ष डीके सिंह, कर्मचारी नेता आरके बाजपेयी, अमर सिंह ने कहा कि नई कार्यकारणी और हारे प्रत्याशी एक होकर कर्मचारियों के हित और सम्मान के लिए काम करें। मुख्य रूप से ट्रेजरी से पेंशन, कर्मचारियों और उनके आश्रितों के इलाज की समुचित व्यवस्था, परमानेंट और आउट सोर्स कर्मचारियों के सम्मान के लिए काम करने की अपील और वादे किए गए है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.