Move to Jagran APP

Dev Deepawali 2020 in Varanasi: देव दीपावली पर वाराणसी में गंगा के दोनों तट पर प्रज्ज्वलित होंगे दीप, देखें घाट की मनमोहक तस्‍वीरें

Dev Deepawali 2020 in Varanasi पर्यटन मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने देव दीपावली के बारे में बताया कि इस वर्ष देव दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। यह पहला अवसर होगा कि देव दीपावली पर मां गंगा के दोनों किनारे दीपों से जगमग करेंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 06:53 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 11:01 PM (IST)
Dev Deepawali 2020 in Varanasi: देव दीपावली पर वाराणसी में गंगा के दोनों तट पर प्रज्ज्वलित होंगे दीप, देखें घाट की मनमोहक तस्‍वीरें
वाराणसी में होने वाली देव दीपावली के स्वरूप को व्यापक विस्तार दिया

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बार वाराणसी में होने वाली देव दीपावली के स्वरूप को व्यापक विस्तार दिया है। सोमवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीप जलाकर भव्य देव दीपावली कार्यक्रम का उद्घाटन करने के साथ ही क्रूज पर बैठकर गंगा नदी के बीच में से लेजर शो का भी आनंद लेंगे। देश की कमान लगातार दूसरी बार संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का यह दूसरा दौरा होगा। उनके दूसरे दौरे से पहले वाराणसी काफी सज-धज कर तैयार है।

loksabha election banner

जब पूरा विश्व कोविड संकट से गुजर रहा है तब देश की धार्मिक और सांस्कृतिक राजधानी पूरे विश्व को सकरात्मकता का संदेश देने जा रही है। पर्यटन मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी के अनुसार इस बार की देव दीपावली कई मायनों में अलग होगी और नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। प्रदेश के पर्यटन मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने देव दीपावली की तैयारियों के बारे में बताया कि इस वर्ष देव दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीप प्रज्ज्वलित कर इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।

यह पहला अवसर होगा कि देव दीपावली पर मां गंगा के दोनों किनारे दीपों से जगमग करेंगे। यही नहीं, देव दीपावली पर इस वर्ष लेजर शो का भी आयोजन होगा। यह लेजर शो चेत सिंह घाट पर आयोजित होगा, जिसका अवलोकन प्रधानमंत्री मोदी मां गंगा की गोद मे नौका विहार करते हुए करेंगे।

इस दौरान नदी के तट पर सैंड आर्ट्स की कृतियां भी बनाई गई हैं। नौका विहार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर जाकर श्री काशी विश्वनाथ के भी दर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री का नौका विहार संत रविदास घाट पर समाप्त होगा, जहां से वह सारनाथ पहुंचेंगे। वह वहां भगवान बुद्ध पर बने लाइट एंड साउंड प्रोग्राम का अवलोकन करेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी बदले कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को दिन में करीब 12 बजे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे। पहले उनको दिन में दो बजे पहुंचना था। सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी राजघाट पर महोत्सव का पहला दीप जलाएंगे। पावन पथ की वेबसाइट लांच करेंगे और इससे पहले खजुरी में सिक्स लेन हाइवे का लोकार्पण के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे। खजूरी में पीएम मोदी की जनसभा करीब एक बजे से होगी।

उनकी पहली जनसभा में करीब दस हजार लोग फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एकत्र होंगे। उनकी राजघाट की जनसभा में भी दस हजार लोग शामिल होंगे। काशी में इस आयोजन के दौरान देव दीपावली पर मां गंगा की महाआरती भी होगी।  

आयोजन में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। मास्क के बिना महाआरती समिति ने प्रवेश पर प्रतिबंध घोषित किया है। दशाश्वमेघ घाट पर महाआरती के दौरान 21 बटुक और 42 कन्याएं आरती में होंगी। सभी मास्क के साथ ही महाआरती में प्रतिभाग करेंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस भव्य देव दीपावाली पर्व की जोरदार तैयारी की है। वाराणसी दक्षिण से विधायक तथा योगी आदित्यनाथ सरकार में पर्यटन मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी पूरे जोश में कार्यक्रम को बेहद सफल बनाने में लगे हैं। वाराणसी के अनूठे जल पर्व देवदीपावली की रौनक इस बार कुछ खास है। यहां पर सफाई और रंग-रोगन से घाट चमाचम हैं, हर जगह पर बिजली की झालरें टंग चुकी हैं। इसके साथ ही दीया-बाती तैयार है।

डॉ नीलकंठ तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं भी इन तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राजघाट से रविदास घाट तक 15 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित होंगे। दीप के प्रज्ज्वलन के लिए जिला प्रशासन की तरफ से भी सहयोग किया जा रहा है।

घाट पर आयोजकों को दीप और तेल की आपूर्ति की गई है। इस देव दीपावली पूरे वाराणसी में रोशनी से सजावट की गई है। इसके साथ ही सेल्फी पॉइंट्स की व्यवस्था भी की गई है।

डॉ नीलकंठ तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने वाराणसी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किया है। जिसका परिणाम यह है कि वाराणसी में पर्यटन से सम्बंधित रोजगार में लगातार वृद्धि हो रही है। वाराणसी आने वाले हवाई यात्रियों की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई है। इसका सीधा फायदा यहां के व्यवसायियों को मिल रहा है और रोजगार के लगातार वृद्धि हुई है। 

देव दीपावली का 135 देशों में प्रसारण

वाराणसी की देव दीपावली का सीधा प्रसारण 135 देशों में होगा। पीएम मोदी की खजुरी गांव में जनसभा के साथ ही गंगा घाट पर जलते दीप तथा जनता से संवाद का कार्यक्रम दूरदर्शन के माध्यम से कवर किया जा रहा है। हर प्वाइंट पर बड़े-बड़े कैमरे लगाए गए हैं। जब पीएम नरेंद्र मोदी शहर की सड़कों से गुजरेंगे तो भी सीधा प्रसारण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: PM Modi काशी को देंगे सौगात, देव दीपावली पर भी होंगे शामिल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.