छेडख़ानी में फंसे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार मेजर हर्ष पर एक छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर हर्ष के खिलाफ कर्नलगंज थाने में छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि वह छात्रा के आरोप को निराधार और षड्यंत्र बता रहे हैं।
लखनऊ। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार मेजर हर्ष पर एक छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर हर्ष के खिलाफ कर्नलगंज थाने में छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि वह छात्रा के आरोप को निराधार और षड्यंत्र बता रहे हैं।
इलाहाबाद के जार्जटाउन क्षेत्र के तुलारामबाग निवासी एक युवती का कहना है कि बोर्ड आफ अप्रेंटिस कार्यालय कानपुर से उसको प्रशिक्षण के लिए इलाहाबाद विवि भेजा गया था। ईमेल के जरिए 10 फरवरी को उसे जानकारी मिली। उसने यह ईमेल इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के पास भेज दिया। रजिस्ट्रार ने ईमेल डिप्टी रजिस्ट्रार को भेजा। ईमेल डिप्टी रजिस्ट्रार के पास आने के बाद भी कई दिनों तक उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। छात्रा का आरोप है कि 18 फरवरी को शाम तीन बजे वह डिप्टी रजिस्ट्रार मेजर हर्ष के कमरे में गई तो उन्होंने उसका हाथ पकड़कर बिठा लिया। उसने विरोध किया तो मेजर हर्ष ने उसके साथ अपशब्दों का प्रयोग किया। वह उनके कक्ष से बाहर निकली तो उनके चपरासी ने छात्रा से कहा कि 'वह हर काम मुफ्त में चाह रही है, इसीलिए ऐसा हो रहा है।Ó अपने साथ इस बर्ताव के बाद उसने एसएसपी दीपक कुमार से मिलकर आपबीती बताई। उनके निर्देश पर बीती रात कर्नलगंज थाने में डिप्टी रजिस्ट्रार के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की गई। हालांकि डिप्टी रजिस्ट्रार मेजर हर्ष का कहना है कि उनको एफआइआर की जानकारी नहीं मगर उन पर आरोप लगाने वाली छात्रा एक डिग्री कालेज के निलंबित कर्मचारी की पत्नी है। उन्हें साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।