Move to Jagran APP

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान- आत्मनिर्भर भारत का संकल्प साकार करेंगे

यूपी के उप मुख्यमंंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और सेवा भाव से समाजसेवा करेंगे तो उनको इसका पुण्यफल अवश्य मिलेगा।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Mon, 20 Jul 2020 10:47 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2020 10:47 PM (IST)
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान- आत्मनिर्भर भारत का संकल्प साकार करेंगे
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान- आत्मनिर्भर भारत का संकल्प साकार करेंगे

लखनऊ, जेएनएन। यूपी के उप मुख्यमंंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत निर्माण का संकल्प साकार करने में सभी कार्यकर्ताओं को जुटना होगा। सोमवार को यह आह्वान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सुलतानपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से डिजिटल संवाद में किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और सेवा भाव से समाजसेवा करेंगे तो उनको इसका पुण्यफल अवश्य मिलेगा। भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें एक साधारण कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष या प्रधानमंत्री बन सकता है। 

loksabha election banner

11 जुलाई से जारी वर्चुअल सम्मेलनों की शृंखला सोमवार को पूरी हो गई। इस दौरान उप मुख्यमंंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कोरोना संकट काल में किए सेवाकार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा के ये कार्य ही उसको अन्य राजनीतिक दलों से अलग सिद्ध करते हैं।

महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता भारत माता की जय के लिए कार्य करता है और नर सेवा को नारायण की सेवा मानता है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान में उत्तर प्रदेश सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। प्रत्येक जिला अपने उत्पाद व उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। आत्मनिर्भर अभियान उद्योगों को गति देगा। इससे लोगों को अपने जिले में ही रोजगार मिलेगा और पलायन बंद होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनौतियां स्वीकार करते हुए सतत संवाद व सम्पर्क को गति देने की बात कही।

वर्चुअल सम्मेलनों को केंद्रीय मंत्री डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय व संतोष गंगवार के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश महाना, डॉ.महेंद्र सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, आनंद स्वरूप शुक्ला, कपिल देव अग्रवाल, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, उदयभान सिंह, बृजेश पाठक, सतीश द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, कांता कर्दम, डॉ.राकेश त्रिवेदी, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, गोविंद नारायण शुक्ला व सलिल बिश्नोई के अलावा त्रयंबक नाथ त्रिपाठी, संतोष सिंह, प्रकाश पाल, वाईपी सिंह व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.लक्ष्मीकांत बाजपेई, सांसद डॉ.रमापति राम त्रिपाठी, डॉ.महेश शर्मा, एसपी सिंह बघेल, जगदंबिका पाल, नीरज शेखर, राजकुमार चाहर, राजेश वर्मा व सुब्रत पाठक ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.