Move to Jagran APP

2014 की आस अब विश्वास में बढ़ रही : दिनेश शर्मा

विजन फॉर न्यू इंडिया प्रोग्राम में उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा के साथ भाजपा महासचिव विधायक पंकज सिंह भी पहुंचे।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Wed, 01 May 2019 07:39 PM (IST)Updated: Wed, 01 May 2019 07:39 PM (IST)
2014 की आस अब विश्वास में बढ़ रही : दिनेश शर्मा
2014 की आस अब विश्वास में बढ़ रही : दिनेश शर्मा

लखनऊ, जेएनएन। उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बुधवार को कहा कि 2014 की आस अब विश्वास में बढ़ रही है। आगे और बढ़ेगी। आप सब जानते हैं कि 2014 में राजकोषीय घाटा बहुत ज्यादा था। महंगाई दर और मुद्रा स्फीति भी बढ़ी थी। आयात बढ़ रहा था और निर्यात कम हो रहा था। व्यापार असंतुलित हो गया था। बैंकों में अनियोजित ऋण वितरित हुआ था। मुद्रा एक जगह जमा हो रही थी। हमने नोटबंदी की, तब पक्ष और विपक्ष में बात हुई। जिसके बाद मुद्रा विकेंद्रीकरण हुआ। जिससे विकास दर कम होती है। फिर ये तेजी से बढ़ जाती है। ये कठिन वक्त होता है। अनेक बिंदु सामने आते हैं। विजन फॉर न्यू इंडिया प्रोग्राम में उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा के साथ भाजपा महासचिव विधायक पंकज सिंह भी पहुंचे। 

loksabha election banner

दिनेश शर्मा ने कहा कि  भारत ने 'ए' से लेकर 'जेड' तक जितने भी वर्ण है सबके नाम से जन कल्याकारी योजनाएं हैं। गरीबी हटाओ से गरीबी नहीं हटती। सिर्फ अमीर और गरीब की खायी बढ़ती गई। लागत मूल्य के बराबर भी किसान को नहीं मिलती थी। अब कृषि के लिए 75 फीसद से अधिक निवेश किया गया। जनधन 35 करोड़ खाते खोले गए। खसरा खतौनी ऑन लाइन की गई। यूरिया की ब्लैक को रोका गया।

जल्द हम चीन और यूएसए को भी बराबरी पर होंगे  : विधायक पंकज सिंह 
वहीं, भाजपा महासचिव विधायक पंकज सिंह ने कहा कि हमारे पीएम ने केवल पांच साल की बात नहीं की। अब बात भारत के सौ साल पूरे होने के समय हमको विकसित देश बनना होगा। पीएम मोदी सरकार नहीं देश बनाने की बात करते हैं। मुझे खुशी हुई है, 2014 की नींव रखी गई थी। अब हम मजबूत ढांचा खड़ा करेंगे। किसानों को छह हजार रुपये दे रहे हैं। ये किसानों का सम्मान है। इससे किसान सिर ऊंचा कर के चलेगा। ये किसानों का देश है। हम उनके हाथों को मजबूत कर रहे हैं। अगर गांव किसान मजबूत होंगे तो देश मजबूत हो जाएगा। विधायक पंकज सिंह ने कहा कि देश की 65 फीसद अर्थ व्यवस्था कृषि पर निर्भर है। न्यू इंडिया में किसानों को मजबूत करना होगा। जीएसटी बहुत बड़ा टैक्स रिफॉर्म है। वोट बैंक की परवाह किये बिना इसको लागू किया। हम दावा करते हैं कि बहुत जल्द हम चीन और यूएसए को भी बराबरी पर होंगे। बैंकिंग में बेहतरीन काम किया गया है। इसलिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में इसलिये भारत की रैंकिंग ऊंची होती जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.