Move to Jagran APP

कांग्रेस, सपा और बसपा कर रही संविधान का विरोध : उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा Hardoi News

हरदोई की सवायजपुर तहसील के बरवन गांव में कंबल वितरण कार्यक्रम में पहुंचें उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sat, 04 Jan 2020 02:44 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jan 2020 02:44 PM (IST)
कांग्रेस, सपा और बसपा कर रही संविधान का विरोध : उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा Hardoi News
कांग्रेस, सपा और बसपा कर रही संविधान का विरोध : उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा Hardoi News

हरदोई, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कांग्रेस, सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि यह पार्टियां संविधान का ही विरोध कर रही हैं। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) कानून बन चुका है, लेकिन यह दल वोट बैंक की खातिर मुस्लिमों को भड़का रहे हैं।

loksabha election banner

उपमुख्‍यमंत्री ने कहा कि विरोधी दल सीएए कानून में उपद्रव करने वालों को कोई पेंशन तो कोई वकील देने की बात कह रहा है। उपद्रवियों को प्रलोभन दिया जा रहा है। संविधान का विरोध करने वाले इन दलों को जनता दंड देगी। मौका था, हरदोई की सवायजपुर तहसील के बरवन गांव में प्रदेश के महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह की तरफ से आयोजित कंबल वितरण का। यहां पहुंचें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने यह बातें कहीं। 

भोपाल में वीर सावरकर और गोडसे के संबंधों पर बांटी गई पुस्तक के सवाल पर उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि वीर सारवर ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी, लेकिन उन्हें सम्मान के बजाए उनका अपमान किया जा रहा है। यह वही लोग कर रहे हैं, जोकि खानदान की राजनीति करना चाहते हैं। यह वह लोग हैं, जिन्हें आजादी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 

वहीं, उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस और शिवसेना के संबंधों पर पूछे गए सवाल पर कहा कि अब शिवसेना को स्टैंड बताना चाहिए। बाला साहब ठाकरे शान बताते थे, अब शिवसेना को अपना मत स्पष्ट करना चाहिए कि कांग्रेस के साथ जाने का मंतव्य क्या 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.