Move to Jagran APP

घने कोहरे में लिपटा लखनऊ, जीरो विजिब्लिटी के साथ हुई सुबह Lucknow News

ठंड और बर्फीली हवाओं ने उत्तर प्रदेश को जकड़ा लखनऊ में घने कोहरे से हुई सुबह।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 11 Jan 2020 08:12 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2020 08:12 AM (IST)
घने कोहरे में लिपटा लखनऊ, जीरो विजिब्लिटी के साथ हुई सुबह Lucknow News
घने कोहरे में लिपटा लखनऊ, जीरो विजिब्लिटी के साथ हुई सुबह Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। शहरवासियों को दो दिन से हो रही बारिश से राहत मिल गई। मगर, ठंड का प्रकोप जारी है। पहाड़ों से आने वाली हवाएं राज्य में गलन बढ़ा दी है। शनिवार सुबह शहर में घना कोहरा छाया रहा। सुबह की शुरुआत जीरो विजिब्लिटी के साथ हुई। सुबह सात बजे तक आठ बजे तक तापमान सात डिग्री रहा। वहीं दिन में धूप निकलने के आसार हैं। 

loksabha election banner

शहर में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ रही। यहां तक कि एक मीटर तक देखना भी मुश्किल रहा। शनिवार सुबह ठंड और गलन के साथ हुई। वहीं शुक्रवार को शहर का अधिकतम पारा सामान्य से पांच डिग्री कम 16.8 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम सामान्य से एक कम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बरेली, कानपुर, वाराणसी, हरदोई, शाहजहांपुर, उरई  का पारा सामान्य से सात डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक शनिवार को भी पहाड़ों से आने वाली उत्तरी-पश्चिमी हवा से गलन बढ़ेगी। दिन में आसमान साफ रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.