Move to Jagran APP

राफेल खरीद समझौते को लेकर भाजपाइयों का कांग्रेस विरोधी प्रदर्शन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के राफेल समझौते पर प्रश्न चिह्न लगाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज प्रदर्शन कर विरोध जताया और राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपा।

By Nawal MishraEdited By: Published: Wed, 19 Dec 2018 05:06 PM (IST)Updated: Thu, 20 Dec 2018 08:56 AM (IST)
राफेल खरीद समझौते को लेकर भाजपाइयों का कांग्रेस विरोधी प्रदर्शन
राफेल खरीद समझौते को लेकर भाजपाइयों का कांग्रेस विरोधी प्रदर्शन

जेएनएन, लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के राफेल खरीद समझौते पर प्रश्नचिह्न लगाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश भर में प्रदर्शन कर विरोध जताया और राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र अधिकारियों को सौंपा और प्रदर्शन में झूठा प्रचार करने के आरोप में राहुल गांधी की लोकसेवक पद से छुट्टी करने की मांग की।

loksabha election banner

राफेल समझौते पर कांग्रेस को घेरा

सीतापुर में राफेल समझौते पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरते हुए देश के लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को लोकसेवक पद से मुक्त किये जाने की मांग की है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एडीएम विनय पाठक को ज्ञापन सौंपा है। जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी तथ्यहीन और निराधार सवाल उठा कर रहे हैं। राफेल मुद्दे पर न्यायालय में दाखिल चारों याचिकाओं पर निर्णय आ चुका है। नगर अध्यक्ष गोविंद भारती ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है, इसलिये भ्रामक प्रचार का सहारा ले रहीं है। 

राहुल गांधी का किया विरोध

शाहजहांपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांग पत्र डीएम को सौंपा और लोकसेवक पद से राहुल गांधी को मुक्त करने की मांग की। राष्ट्रपति को भेजे पत्र में कार्यकर्ताओं ने कहा कि राफेल खरीद समझौते पर राहुल गांधी के तथ्यहीन दुष्प्रचार से जनता गुमराह हुई। सर्वोच्च न्यायालय में दायर याचिकाओं की सुनवाई में प्रक्रिया को पारदर्शी एवं नियमों के अनुरूप पाया गया। न्यायालय के निर्णय से स्पष्ट है कि इसमें किसी तरह का संदेह नहीं है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने मामले को सिर्फ राजनीतिक हित साधने के लिए यह कदम उठाया था। 

राहुल की लोकसेवक पद से हो छुट्टी 

कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन में फतेहपुर भाजपा ने राहुल गांधी पर तथ्यहीन, बेबुनियाद, निराधार प्रचार का आरोप लगाते हुए लोक सेवक पद (सांसद) से छुट्टी करने की मांग राष्ट्रपति से की। भाजपाइयों ने कहाकि राहुल गांधी ने देश की जनता को गुमराह किया है। भाजपा नेता प्रमोद द्विवेदी की अगुवाई में भाजपाइयों ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर राहुल गांधी को निशाने पर लिया। आंदोलित भाजपाइयों ने कांग्रेस पर सीधा हमला किया और कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों में सिर्फ संदेह के आधार पर न्यायालय के मंच का उपयोग नहीं किया जा सकता। 

जनता को गुमराह करने का आरोप

मेरठ कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन कर भाजपाइयों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा। भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र भड़ाना व महानगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंघल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता सुबह कलक्ट्रेट पहुंचे। राफेल खरीद के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधा और आरोप लगाया कि राहुल गांधी बेबुनियाद, निराधार एवं अतार्किक प्रश्न खड़ा कर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। कोर्ट ने सभी याचिकाओं को खारिज कर स्पष्ट किया है कि समझौते पर संदेह करने का कोई ठोस आधार नजर नहीं आता। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.