Move to Jagran APP

डिफेंस एक्सपो-2020: गोमती पर भी सजेगा 'हथियारों का महाकुंभ', तीनों सेनाओं की ताकत से होंगे रूबरू

05 फरवरी से आयोजित होगा डिफेंस एक्सपो रिवर फ्रंट पर दिखेगी भारतीय नेवी की ताकत। जरूरत पडऩे पर गोमती का जलस्तर बढ़ाएगा प्रशासन।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Wed, 18 Sep 2019 09:11 AM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 09:11 AM (IST)
डिफेंस एक्सपो-2020: गोमती पर भी सजेगा 'हथियारों का महाकुंभ', तीनों सेनाओं की ताकत से होंगे रूबरू
डिफेंस एक्सपो-2020: गोमती पर भी सजेगा 'हथियारों का महाकुंभ', तीनों सेनाओं की ताकत से होंगे रूबरू

लखनऊ [राजीव बाजपेयी]। राजधानी में अगले साल होने वाले डिफेंस एक्सपो-2020 में लोग थल, नभ के साथ जल सेना के भी हैरतअंगेज हथियारों और कारनामों से रूबरू हो सकेंगे। इसके लिए नौसेना के जांबाज गोमती रिवर फ्रंट पर दमखम दिखाएंगे। साथ ही 'हथियारों का महाकुंभ' भी यहां नजर आएगा। मंगलवार को नौसेना अधिकारियों ने रिवर फ्रंट का दौराकर हालात का जायजा लिया।

loksabha election banner

अगले साल पांच फरवरी से राजधानी में डिफेंस एक्सपो होना है, जिसको लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। मंगलवार को तीनों सेनाओं के अधिकारियों ने मंडलायुक्त मुकेश मेश्रम और डीएम कौशल राज शर्मा के साथ कार्यक्रम स्थलों का दौरा किया। डीएम के मुताबिक, नौसेना के अधिकारियों ने रिवर फ्रंट को देखा और वहां फरवरी महीने में पानी की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी की। अधिकारियों ने तट के दोनों ओर निरीक्षण किया। नदी की गहराई का भी आकलन किया।

सूत्रों का कहना है कि एक्सपो के मुख्य कार्यक्रम स्थल वृंदावन योजना स्थित आयोजन स्थल में थल सेना और एयरफोर्स तो अपना प्रदर्शन करेंगे। नौसेना अपना जौहर गोमती पर दिखाएगी। चूंकि, फरवरी में गोमती में बहुत अधिक पानी नहीं होगा इसलिए नेवी यहां छोटी नौकाओं और गोताखोरों के जरिए करतब दिखाएगी। अन्य छोटे हथियारों का प्रदर्शन कर सकते हैं। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि जरूरत पडऩे पर गोमती का जलस्तर बढ़ाया जाएगा।

पांच दिन चलेगा आयोजन, 100 करोड़ खर्च होंगे तैयारियों पर

करीब पांच दिनों तक चलने वाला 'हथियारों के महाकुंभ' प्रयागराज में सजे आस्था के कुंभ से कम भव्य नहीं होगा। इस मेगा इवेंट की तैयारियों पर ही करीब 100 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, एक्सपो के लिए सभी तैयारियों उच्चस्तरीय हैं, इसलिए किसी भी चीज से समझौता नहीं होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.